Move to Jagran APP

कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ संपन्न

सदर प्रखंड के छोटाईपट्टी शिव मंदिर पर रविवार को महारुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Aug 2018 12:49 AM (IST)Updated: Mon, 20 Aug 2018 12:49 AM (IST)
कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ संपन्न
कलश शोभायात्रा के साथ यज्ञ संपन्न

दरभंगा। सदर प्रखंड के छोटाईपट्टी शिव मंदिर पर रविवार को महारुद्राभिषेक यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर पूरे पंचायत में घूम कर पुन: शिव मंदिर प्रांगण पहुंची। कलश शोभायात्रा में लगभग छह सौ कुमारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश शोभायात्रा के दौरान सभी भक्त झूमते और गाते न•ार आए। यज्ञ में विष्णुकांत ठाकुर, हरिनाथ झा आदि सतलखा से आचार्य आए हुए थे। यज्ञ के मुख्य जजमान नवोद कुमार ¨सह, ¨रकू देवी, संतोष कुमार ¨सह, पप्पू ¨सह, अजय ¨सह, विजय ¨सह, विक्की ¨सह आदि थे। मौके पर समाजसेवी शरद कुमार ¨सह ने बताया कि यह समाजहितकारी और जनकल्याणकारी यज्ञ है। इस यज्ञ को सामूहिक रुप से और शिवालय में करने से समाज के अंदर से ग्रह, कलेश, विघ्न बाधा आदि खत्म होती है। यज्ञ को लेकर आसपास के गांव के लोगों में अलग उत्साह देखने को मिला। यज्ञ को सफल बनाने हेतु सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता महीनों से लगे हुए थे। बता दें कि यह विगत 4 वर्षों से शिव मंदिर पर होते आ रहा है। यज्ञ के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखने हेतु सदर थाना के पदाधिकारी दल-बल के साथ मौजूद थे। मौके पर पंचायत के मुखिया अमरजीत कुमार ¨सह, पंचायत समिति सदस्य सुभाष ¨सह, सरपंच मोहम्मद आफताब आलम, यज्ञ समिति के अध्यक्ष शिव कुमार ¨सह, सचिव सुशील ¨सह, भोला प्रसाद ¨सह, अमीर ¨सह, वार्ड सदस्य बेचन ¨सह, दानीलाल महतो, लाल ¨सह, ¨पटू ¨सह, दिलीप ¨सह, गुड्डू ¨सह, संजय प्रसाद साह, दु:खा साह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

-------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.