विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं में प्रवेश को 15 तक आवेदन, मुफ्त में JEE NEET कोचिंग भी

Published: Fri, 02 Oct 2026 02:26 PM (IST)

PM SHRI Jawahar Navodaya Vidyalaya: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दरभंगा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ...और पढ़ें

आवेदन करने वाले विद्यार्थी का संबंधित जिले का वास्तविक निवासी होना अनिवार्य है।

आवेदन करने वाले विद्यार्थी का संबंधित जिले का वास्तविक निवासी होना अनिवार्य है।

HighLights

  1. कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक।

  2. निःशुल्क शिक्षा, हॉस्टल, भोजन और यूनिफॉर्म की सुविधा उपलब्ध।

  3. JEE और NEET प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग।

संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। Lateral Entry Test 2027: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाएगा।

आवेदन की तिथि बढ़ी

उल्लेखनीय है कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दिया गया है।

आवेदन करने वाले विद्यार्थी का संबंधित जिले का वास्तविक निवासी होना अनिवार्य है। कक्षा नौवीं में प्रवेश के लिए छात्र को शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में आठवीं में अध्ययनरत होना चाहिए।

पात्रता के जरूरी नियम

यदि विद्यार्थी ने कक्षा आठवीं में एक दिन भी शहरी विद्यालय में पढ़ाई की है, तो उसे शहरी श्रेणी का अभ्यर्थी माना जाएगा।

कक्षा 11वीं के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए। वहीं नौवीं कक्षा के लिए जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के मध्य निर्धारित की गई है।

प्रवेश परीक्षा का पैटर्न

आवेदन के लिए विद्यार्थी की फोटो, अभिभावक के हस्ताक्षर और आधार नंबर का विवरण देना आवश्यक होगा।

नौवीं कक्षा की परीक्षा में अंग्रेजी व हिंदी से 15-15 तथा गणित व विज्ञान से 35-35 अंकों के कुल 100 प्रश्न होंगे। वहीं 11वीं कक्षा के लिए गणित, विज्ञान, सोशल साइंस, अंग्रेजी और मेंटल एबिलिटी से 20-20 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

नवोदय में बेहतरीन सुविधाएं

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी के प्राचार्य डॉ. चंद्रसेन ने बताया कि नामांकन रिक्त सीटों के आधार पर होगा।

नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, हॉस्टल और पौष्टिक भोजन की सुविधा मिलती है। इसके अलावा छात्रों को यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें और दैनिक उपयोग की सामग्री भी मुफ़्त दी जाती है।

निःशुल्क तैयारी का अवसर

स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक कंप्यूटर लैब के साथ-साथ यहाँ खेलकूद और सांस्कृतिक विकास पर विशेष जोर दिया जाता है।

नवोदय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ़्त कोचिंग और मार्गदर्शन भी मिलता है।

यह पूर्णतः सह-शिक्षा (Co-educational) आवासीय विद्यालय है, जहाँ लड़के और लड़कियों के लिए सुरक्षित व अलग हॉस्टल बने हैं।

अभिभावकों से खास अपील

प्राचार्य ने कहा कि प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें- जवाहर नवोदय विद्यालय में बेटियों की बढ़ी रुचि, मुजफ्फरपुर में 7814 आवेदनों में 3720 लड़कियों के