विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा ज्वेलर्स लूट में दो बाइक बरामद, पुलिस सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग

By Mukesh Srivastava Edited By: Ajit kumar
Published: Sat, 04 Apr 2026 11:52 AM (IST)

Bihar Crime News: दरभंगा में प्रेम ज्वेलर्स से करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। ...और पढ़ें

दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन किनारे एक बगीचे में दोनों बाइक मिली। फोटो: जागरण

दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन किनारे एक बगीचे में दोनों बाइक मिली। फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Loot Case: करोड़ों की ज्वेलरी लूट मामले की जांच में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स की दुकान में हुई वारदात के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक बरामद की हैं, जिससे मामले के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।

संदिग्ध हालत में मिलीं बाइक

सिमरी थाना क्षेत्र के मनिहास गांव के पास दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन किनारे एक बगीचे में दोनों बाइक हेल्मेट के साथ खड़ी मिलीं। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार दोपहर से ही बाइक को खड़ा देखा था, लेकिन देर रात तक कोई लेने नहीं आया तो शक गहरा गया।

अलग-अलग राज्यों के नंबर प्लेट

बरामद बाइक में एक पर उत्तर प्रदेश और दूसरी पर मध्य प्रदेश का नंबर दर्ज है। दोनों बाइक नई बताई जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में एक बाइक बेगूसराय से चोरी की पाई गई है, जिसकी एफआईआर पहले से दर्ज है।

पुलिस तकनीकी जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस और तकनीकी सेल की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। अधिकारियों का मानना है कि अपराधियों ने बाइक यहां छोड़कर किसी अन्य वाहन से फरार होने की योजना बनाई होगी।

दो संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने मामले में दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि दोनों बाइक का सत्यापन कराया जा रहा है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

दिनदहाड़े हुई थी बड़ी वारदात

गौरतलब है कि शुक्रवार को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर संचालक को अंदर बंद कर दिया था। इसके बाद हथियार के बल पर करीब दो करोड़ रुपये के आभूषण और 25 लाख नकद लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस अब बरामद बाइक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।