अधिवेशन में दी जाएगी योजनाओं की जानकारी : डॉ. मुरारी मोहन
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई।
दरभंगा । किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। इसमें पटना में 11 फरवरी को होने वाले किसान सम्मान समारोह व 23-24 फरवरी को गोरखपुर में होने जा रहे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने पर विमर्श हुआ। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि किसान सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय अधिवेशन में दरभंगा जिला से सैकड़ों की संख्या में लोगों को शामिल होना चाहिए। पीएम ने देश के 70 प्रतिशत किसानों की ¨चता की। कहा कि अधिवेशन में किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पान मखान प्रकोष्ठ संयोजक विमल कुमार झा, •ालिा मंत्री सुमित कुमार झा, जयप्रकाश ठाकुर, अर¨वद यादव, डॉ. विनोद कुमार यादव, नगर मंडल अध्यक्ष फगूनी कमती आदि मौजूद थे।