सरकार के साथ पुलिस बेलगाम : विधायक
भीगो निवासी अजय कुमार सहनी की पुलिस द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई।
दरभंगा। भीगो निवासी अजय कुमार सहनी की पुलिस द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई के बाद नगर विधायक संजय सरावगी ने एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस व सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि बिहार सरकार के साथ-साथ पुलिस भी बेलगाम हो गई है। कहा कि अगर दोषी पुलिसकर्मी के विरूद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला विधान सभा में उठाएंगे। विधान पार्षद अर्जुन सहनी ने कहा कि इस कृत्य से मानवता भी शर्मशार हुआ है। कहा कि बेलगाम सरकार की बेलगाम पुलिस सुरक्षा क जगह बर्बरता पर उतर आई है। भाजपा इसके खिलाफ मोर्चा खोलेगी। ---------
बेवजह की गई पिटाई :
जख्मी अजय ने बताया कि बगलगीर से रास्ते का पुराना विवाद चल रहा है। लेकिन, आज कोई विवाद नहीं हुआ था। आज पुलिस अचानक आई और उसे पान के दुकान पर से उठाकर जीप में बैठा ली। इसके बाद जीप में ही उसकी लाठी, डंडे व बंदुक के कुंदे से जमकर पिटाई की गई। पिटाई से वह लहूलुहान हो गया। उसने बताया कि आज पुलिस ने उसके साथ ऐसा क्यों किया यह बात उसे समझ में नहीं आ रही है।