विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपौल जेल में चार साल से बंद गांजा तस्करी के आरोपित ने डीएमसीएच में तोड़ा दम

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:56 PM (IST)

सुपौल मंडल कारा में गांजा तस्करी के आरोप में बंद फुलेन यादव (53) की डीएमसीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

सुपौल मंडल कारा के बंदी की डीएमसीएच में मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सुपौल मंडल कारा के बंदी की डीएमसीएच में मौत। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. गांजा तस्करी के आरोपित फुलेन यादव की मौत।

  2. सुपौल मंडल कारा में चार साल से बंद था।

  3. डीएमसीएच में उपचार के दौरान तोड़ा दम।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। सुपौल मंडल कारा में बंद गांजा तस्करी के आरोपित एक अधेड़ की रविवार को डीएमसीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद उसे देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद डीएमसीएच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

चार साल से मंडल कारा में था बंद

मृतक की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के फलहा निवासी स्व. महंत यादव के पुत्र फुलेन यादव (53) के रूप में हुई है। वह गांजा तस्करी के आरोप में पिछले चार साल से सुपौल मंडल कारा में बंद था।

तबीयत बिगड़ने पर डीएमसीएच में कराया गया भर्ती

बताया जाता है कि सुपौल मंडल कारा में फुलेन यादव की तबीयत खराब होने पर उसे देर रात डीएमसीएच लाया गया था। यहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। डीएमसीएच में शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।