पति से झंझट कर लगाई आग, गंभीर
आग से झुलसने से एक नव विवाहिता को डीएमसीएच में गंभीर स्थिति में शनिवार को भर्ती कराया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 12:57 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 12:57 AM (IST)
दरभंगा । आग से झुलसने से एक नव विवाहिता को डीएमसीएच में गंभीर स्थिति में शनिवार को भर्ती कराया गया। नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। बताया जाता है कि समस्तीपुर जिले के बंगरा थाने के कोढि़या गांव निवासी रमेश साह और उनकी पत्नी खुशबू कुमारी 25 के बीच किसी बात को लेकर झंझट हुआ। खुशबू को उसके पिता कुशेश्वर साह ने समझाकर अपने सारी गांव के लिए रवाना हुए। इसी बीच उनकी पुत्री आग लगा ली। आवाज सुनकर खुशबू के पिता वापस लौट गए और अपनी पुत्री को गंभीर स्थिति में समस्तीपुर में भर्ती कराया। लेकिन, नब्बे फीसदी शरीर झुलसने के कारण डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अब यहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें