दूर-दूर तक जाए फलाहार का संदेश : सरावगी
दुर्गापूजा के अवसर पर पहली बार नगर निगम सभागार में बुधवार को पार्षदों की ओर से फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
दरभंगा। दुर्गापूजा के अवसर पर पहली बार नगर निगम सभागार में बुधवार को पार्षदों की ओर से फलाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक पार्षद एवं गणमान्य शामिल हुए। बतौर फलाहार केला के पत्ते पर मखाना और साबुदाना की खीर के अलावा पांच प्रकार के फल परोसे गए थे। दुर्गा मंत्रोच्चारण के बीच उपस्थित लोगों को चंदन, टीका व पट्टी दी गई। इसके बाद विधिवत व स्वच्छ वातावरण में लोगों ने फलाहार किया। कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि मिथिलाचंल में दुर्गा पूजा के अवसर पर पहली बार फलाहार का ऐतिहासिक कार्यक्रम पहली बार किया गया है। नवरात्र में मैया की पूजा करते हैं। उपवास करते हैं, जिससे स्वास्थ्य लाभ होता है। फलाहार कार्यक्रम का संदेश दूर-दूर तक जाना चाहिए, ताकि दुर्गा पूजा के अवसर पर अगले वर्ष से फलाहार कार्यक्रम हर जगह हो।
मौके पर विधान पार्षद अर्जुन सहनी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, पूर्व महापौर गौरी पासवान, पूर्व कुलपति एसपी ¨सह, धर्मशीला गुप्ता, अंजनी निषाद, पार्षद पूजा मंडल, शशिचंद्र पटेल, बेला देवी, मधुबाला सिन्हा, अनोखा देवी, आशा किशोर प्रजापति, मुन्नी देवी, रियासत अली, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष जायसवाल, आशुतोष कुमार, प्रमोद शरण साहु, विकास चौधरी, लक्ष्मण झुनझुनवाला, नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद, मीना झा, रेखा झा, अंजनी निषाद आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन पार्षद भरत सहनी, देवकी देवी, पंडित वेद व्यास, निशा कुमारी, चंद्रकला देवी, सुचित्रा रानी, परशुराम गुप्ता, शंकर प्रसाद जायसवाल, शीला देवी व मंजू देवी की पहल पर किया गया था। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अशोक साह, प्रदीप गुप्ता व नवीन सिन्हा आदि भी मौजूद थे।
----------------------