लॉकडाउन के उल्लंघन में थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने शनिवार को शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन रोड बेला रोड आदि जगहों पर कई दुकानें खुली हुई मिली।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 06:06 AM (IST)
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने शनिवार को शहर का भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान स्टेशन रोड, बेला रोड आदि जगहों पर कई दुकानें खुली हुई मिली। इसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा है। एसएसपी ने बताया कि शहर के भ्रमण दौरान सबसे खराब स्थिति विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र की दिखी। जिसे गंभीरता से लिया गया है। अन्य जगहों पर लॉकडाउन कारगर दिखा। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लॉकडाउन कारगर बनाने के लिए नियमित गश्त करने का निर्देश दिया है। लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई की जद में होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें