पीड़ित परिवार से मिले पूर्व मंत्री
पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा रविवार को मारे गए मुखिया पति स्व. राम कुमार साहु के गांव माऊंबेहट पहुंचे।
दरभंगा। पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ मदन मोहन झा रविवार को मारे गए मुखिया पति स्व. राम कुमार साहु के गांव माऊंबेहट पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनो को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के साथ घटित घटना की ¨नदा की और कहा कि राम कुमार मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्ति थे। इस घटना से वे काफी मर्माहत हैं। इस दौरान मृतक के पुत्र विजय कुमार साहू ने कहा कि हत्यारोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। हत्यारोपी द्वारा बार-बार मुझे एवं मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे मेरा पूरा परिवार है भयभीत है। इस पर उन्होंने पीड़ित परिवार को हर प्रकार से मदद करने का भरोसा दिलाया। मौके पर शिवानंद झा, विजय शंकर झा, हेम चंद्र झा, बच्ची बाबू, गगन झा, कामेशर मुखिया, फोचन मुखिया, मोहन झा, उप मुखिया पप्पू पासवान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।