दरभंगा में आर्केस्ट्रा के दौरान धक्का-मुक्की, 72 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत; 4 युवकों पर आरोप
दरभंगा में 72 वर्षीय रमाशंकर मिश्र की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतक के परिजन। जागरण
HighLights
72 वर्षीय रमाशंकर मिश्र की डीएमसीएच में मौत।
शर्मा टोली में आर्केस्ट्रा के दौरान धक्का-मुक्की का आरोप।
राहुल, चंदन, राकेश, अविनाश शर्मा पर लगा आरोप।
संवाद सहयोगी, दरभंगा। एपीएम थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी 72 वर्षीय रमाशंकर मिश्र की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 5 अक्टूबर की शाम शर्मा टोली में चार युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की थी।
इसके बाद वह अचेत होकर गिर पड़े थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां शनिवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतक के पुत्र गुड्डू मिश्र के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे उनके पिता घर के पास स्थित अपनी जमीन देखने निकले थे। वहां जाने के लिए उन्हें शर्मा टोली के रास्ते से गुजरना था।
आरोप है कि शर्मा टोली में एक कार्यक्रम के दौरान आर्केस्ट्रा चल रहा था। इसी दौरान राहुल शर्मा, चंदन शर्मा, राकेश शर्मा और अविनाश शर्मा ने उनके पिता को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इसी बीच उनके पिता अचेत होकर गिर पड़े।
