विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा DMCH में आधी रात लगी आग: अस्पताल में मची अफरातफरी, नवजात को गोद में लेकर भागी महिलाएं

By Nirmal PandeyEdited By: Nishant Bharti
Published: Sat, 26 Sep 2026 09:06 AM (IST)

दरभंगा डीएमसीएच के एमसीएच में शुक्रवार आधी रात को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रसूताओं ...और पढ़ें

नवजात को गोद में लेकर भागी महिलाएं

नवजात को गोद में लेकर भागी महिलाएं 

HighLights

  1. दरभंगा डीएमसीएच के एमसीएच में आधी रात आग लगी।

  2. शॉर्ट सर्किट से आग लगने पर मची अफरा-तफरी।

  3. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सुरक्षित निकाला, आग बुझाई।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। डीएमसीएच के एमसीएच (मदर चाइल्ड अस्पताल) में शुक्रवार आधी रात को आग लगने अफरा-तफरी मच गई। शाट सर्किट से बिजली तारों से निकली चिंगारी और धमाके की आवाज से दहशत में आई प्रसूता नवजात को गोद में लेकर भागने लगी। वार्ड में दमघोंटू धुआं भरने से मरीजों, स्वजन और स्वास्थ्य कर्मी घबरा गये। 

हालांकि, हादसे की जानकारी पर पहुंचे अस्पताल उपाधीक्षक डा. अमित कुमार झा एवं सुरक्षा सुपरवाइजर महेश सिंह ने गार्डो, नर्सिंग स्टाफ और स्थानीय लोगों की सहायता से स्थिति को नियंत्रित कर वार्ड में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

न्यू सर्जरी ब्लाक के ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट किया

इसके बाद आनन-फानन में सभी महिला मरीजों को न्यू सर्जरी ब्लाक के ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट किया। आपरेट मरीजों को ट्रायज एरिया और सीसीडब्यू में भर्ती किया गया। साथ ही अग्निशमन विभाग के वाहनों के पहुंचने से ही कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया। 

WhatsApp Image 2026-09-26 at 8.51.40 AM

बताया जाता है कि एमसीएच के ग्राउंड फ्लोर में शुक्रवार रात करीब 12 बजे अचानक विद्युत पैनल में धमाके की आवाज़ हुई और चिंगारी निकलने लगी, जो देखते ही देखते आग की लपट में तब्दील हो गई। 

जान-माल की क्षतिग्रस्त नहीं 

घटना में जान-माल की क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन विद्युत उपकरणों आदि के जलने से हुए नुकसान के आकलन में जुटा है। साथ ही अचानक शाट सर्किट होने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा एम्स के आसपास भूमाफिया का जाल, 5 लाख की जमीन 1 करोड़ में, इस तरह चल रहा खेल