विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'यूरोप‍ियन ड्रेस पहनो, शराब पीयो'.. पत्नी से करता था कुछ-कुछ डिमांड; दि‍ल्‍ली निवासी पति और उसका भाई ग‍िरफ्तार

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 10 Apr 2023 01:47 AM (IST)

Man Arrested From Delhi For Abusing Wife पत्नी के साथ मारपीट प्रताड़ना और घर से निकाल देने के मामले में ...और पढ़ें

अजीबोगरीब डिमांड करता था शौहर, न मानने पर जिंदा जलाने की कोश‍िश की; आरोपी पति और उसका भाई ग‍िरफ्तार
अजीबोगरीब डिमांड करता था शौहर, न मानने पर जिंदा जलाने की कोश‍िश की; आरोपी पति और उसका भाई ग‍िरफ्तार

दरभंगा, जागरण संवाददाता: पत्नी के साथ मारपीट, प्रताड़ना और घर से निकाल देने के मामले में फरार पति और उसके भाई को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पति मो. अमीरुद्दीन एवं उसका भाई ताहिर हुसैन दिल्ली के प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के टैंकनगर गुलाबो वाली गली के निवासी हैं। ताहिर अंतरराष्ट्रीय टैटू कलाकार बताया जाता है। दोनों की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के सहयोग से हुई है।

महिला थानाध्‍यक्ष ने दी जानकारी

महिला थानाध्यक्ष नूसरत जहां ने बताया कि एसएसपी के आदेश से महिला थाने के जेएसआई ब्रजेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल को दिल्ली भेजा गया था, जहां से दोनों की गिरफ्तारी हुई है।

जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवारा पठान टोली निवासी मो. अयूब की पुत्री रुतैया खातून का निकाह 28 दिसंबर, 2015 को मो. अमीरुद्दीन से हुआ था।

शादी के बाद से ही बनाने लगा था दबाव

प्राथमिकी के अनुसार, निकाह के कुछ दिन बाद से ही मो. अमीरुद्दीन पत्नी पर शराब पीने और यूरोपियन कपड़े पहनने के लिए दबाव बना रहा था।

घर में आने-जाने वालों के पास भी यूरोपियन वस्त्र पहनकर रहने के लिए कहता था। यह बात पत्नी रुतैया खातून को नागवार गुजरती थी। इसकी शिकायत उसने अपने पिता मो. अयूब सहित मायके के अन्य स्वजन से करती थी।

रुतैया के चाचा मो. इजहार आलम उर्फ मुन्ना ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी के दौरान 25 लाख रुपये, 25 भर सोना, कार सहित अन्य कीमती सामान उपहार में दिए गए थे।

ससुराल के अन्‍य आरोपि‍त सदस्‍य फरार

यूरोपियन वस्त्र नहीं पहनने और शराब पीने से मना करने पर पति अमीरुद्दीन के चार भाई, सास व ननद ने वर्ष 2020 में मारपीट और जलाने प्रयास किया, लेकिन मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप से रुतैया की जान बची। इसके बाद मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।

मायके पहुंची पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में कोई कार्रवाई नहीं होते देख स्वजन ने परिजन वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार से मिलकर गिरफ्तारी का अनुरोध किया। इसके बाद महिला थाने की पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।