विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई जाने वालों के लिए खुशखबरी, दरभंगा से शुरू हुई नवी मुंबई की सीधी उड़ान

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:34 PM (IST)

दरभंगा से नवी मुंबई के बीच अकासा एयर की सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है, जिससे दीपावली और छठ ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. दरभंगा से नवी मुंबई के लिए सीधी अकासा एयर उड़ान शुरू।

  2. दीपावली और छठ के लिए यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा।

  3. यह नई विमान सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहेगी।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। दीपावली और छठ के मौके पर घर आने-जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए हवाई सफर के विकल्प में एक और सुविधा जुड़ गई है। दरभंगा से नवी मुंबई के बीच सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है।

शुक्रवार को अकासा एयर की पहली उड़ान यात्रियों से पूरी तरह भरी रही। विमान के दरभंगा पहुंचने पर यात्रियों का गुलाब देकर स्वागत किया गया। नई सेवा शुरू होने से मुंबई महानगर क्षेत्र की यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।

पहले दिन सभी सीटें रहीं फुल

शुक्रवार को अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 2011 सुबह 9:44 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची। विमान में सवार यात्रियों का गुलाब देकर स्वागत किया गया। इसके बाद विमान सुबह 10:36 बजे नवी मुंबई के लिए रवाना हो गया। पहले दिन विमान की सभी सीटें भरी रहीं।

सप्ताह में छह दिन मिलेगी सुविधा

दरभंगा से नवी मुंबई के बीच यह सीधी विमान सेवा शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिनों में उपलब्ध रहेगी। इससे यात्रियों को नवी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

शनिवार को 12 विमानों का आवागमन

शनिवार को दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और नवी मुंबई के बीच कुल 12 विमानों का आवागमन हुआ। हालांकि, दिल्ली और मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की उड़ानें रद रहीं। यात्रियों को इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी।

निर्धारित समय से पहले पहुंचे विमान

शनिवार को नवी मुंबई से अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 2011 निर्धारित समय से 15 मिनट पहले पहुंची। दिल्ली से अकासा की उड़ान क्यूपी 1201 भी 20 मिनट पहले पहुंची।

मुंबई से इंडिगो की उड़ान 6ई2664 निर्धारित समय से 24 मिनट, बेंगलुरु से अकासा की उड़ान क्यूपी 1513 15 मिनट और हैदराबाद से इंडिगो की उड़ान 6ई537 11 मिनट पहले दरभंगा पहुंची। वहीं, दिल्ली से इंडिगो की उड़ान 6ई360 निर्धारित समय दोपहर 3:20 बजे एयरपोर्ट पहुंची।

यह भी पढ़ें- दरभंगा-जयनगर का सफर होगा आसान, चौड़ी होगी सड़क, दो जगह बनेंगे बाइपास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।