Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव में राष्ट्र की सुरक्षा है अहम मुद्दा

इस बार के चुनाव में मुद्दा मात्र राष्ट्रीय है। भारत रहेगा तब स्थानीय समस्याओं का समाधान भी होगा। भारत की सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। पड़ोसी देश भारत में आतंकवाद का व्यापार कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 12:32 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:25 AM (IST)
लोकसभा चुनाव में राष्ट्र की सुरक्षा है अहम मुद्दा
लोकसभा चुनाव में राष्ट्र की सुरक्षा है अहम मुद्दा

दरभंगा । इस बार के चुनाव में मुद्दा मात्र राष्ट्रीय है। भारत रहेगा तब स्थानीय समस्याओं का समाधान भी होगा। भारत की सुरक्षा भी एक अहम मुद्दा है। पड़ोसी देश भारत में आतंकवाद का व्यापार कर रहा है। इसपर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। आतंकवाद से विकास प्रभावित है। भ्रष्टाचार चरम पर है। नकली नोटों से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। इसपर लगाम से ही देख तरक्की कर पाएगा। दरभंगा जिले में उद्योग और खेल की व्यवस्था समाप्त हो गई है। रामबाग में तीन दर्जन संपर्क सड़कें आज तक नहीं बन सकी हैं। इन कच्ची सड़क के नजदीक नालों की अलग समस्या है। बरसात में जलजमाव से यह परिसर पटा रहता है। नगर निगम टैक्स के नाम पर लाखों की राशि वसूली कर ली। लेकिन सुविधा के नाम पर अभी तक मात्र एक मुख्य सड़क और नाला का निर्माण हुआ है। मोहल्ले के दयाकांत झा बोले कि दरभंगा में भी विकास हो। यह विकास बिना कृषि और उद्योग धंधे के नहीं हो सकता है। हरेक चुनाव में यह मुददा आता है लेकिन चुनाव के बाद गौण हो जाता है। तालाब और मंदिरों का यह जिला सूना सा पड़ गया है। नदियां सूख गई हैं। खेतों में पानी नहीं है। नलकूप का जल हरेक खेतों तक नहीं पहुंचा है। राष्ट्रस्तर पर भारत की सुरक्षा काफी अहमियत रखती है। इस बार का मुख्य मुद्दा भारत के अस्तित्व का है। जवान शहीद हुए। उनके बलिदानों को यूं ही जाने नहीं दिया जाएगा। कुछ ऐसे विचार शनिवार को उभरकर सामने आए। मौका था दैनिक जागरण की ओर से लोकसभा चुनाव के मौके पर रामबाग के नागरिकों के बीच चौपाल का।

loksabha election banner

कहते हैं लोग

रामबाग मोहल्ला का एक अलग इतिहास है। रामबाग में लोग करीब तीस वर्षों से बसे हैं। इसके एवज में सरकार और नगर निगम ने टैक्स की वसूली की है। बावजूद इस परिसर का विकास आज तक नहीं हो पाया है। विकास के नाम पर यहां मात्र एक मुख्य सड़क और नाला का निर्माण है। इसके अलावा बिजली है। इस बार जात पात से ऊपर उठकर मतदान करना है। पहले राष्ट्र तब स्थानीय समस्या का समाधान होगा। पड़ोसी देश के आतंकी के कारण भारत के लोग तबाह हैं।

--एसएन झा भारत माता है। माता की रक्षा हो। इसके लिए भारत के लोग शहीद होने के लिए तैयार है। हरेक कुर्बानी देकर भारत की रक्षा होनी चाहिए। शहीद जवानों की कुर्बानी को यूं ही जाया नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए एकजुटता जरूरी है। एक छोटा सा पड़ोसी देश भारत की आजादी के बाद पीड़ा का दंश दे रहा है। गरीबों को उच्च शिक्षा देने का सवाल हाशिए पर है।

-- अनिल झा भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई ऐसा विभाग नहीं है कि बिना राशि दिए कोई काम हो सके। इससे जनता त्रस्त है। हालांकि कई विभागों में इन भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है। अभी बेरोजगारी की समस्या कुछ हद तक दूर हुई है। इसके बावजूद भी बेरोजगारी कमोवेश है। जिले में शिक्षा का स्तर पहले से बढ़ा तो लेकिन स्कूलों से लेकर कॉलेज स्तर तक शिक्षकों की भारी कमी है। पढ़ने वालों के अनुपात में शिक्षक नहीं है। स्थानीय मुद्दा रामबाग का विकास जस का तस पड़ा हुआ है। दो-दो विश्वविद्यालय है। लेकिन, छात्रों को समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। कई सड़कों पर बरसात में जलजमाव की स्थिति रहती है।

--डब्बू सिंह भारत ने कई बार पड़ोसी देश से दुश्मनी को कम करने की कोशिश की। अब मौका पड़ोसी देश को सबक सिखाने का है। इस बार चूके तो भारत फिर दो टुकड़ों में बंट जाएगा। मतदान देश के लिए करना है। सही मतदान से ही राष्ट्र का निर्माण होगा। यह मुद्दा जनता के बीच है। सबको जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदान करना है। राजा महाराजा के समय में देश विदेश के लोग दरभंगा राज में नौकरी करने आते थे। आज यहां के लोग देश विदेश में रोजी रोटी के लिए जाते हैं। इसका मुख्य कारण उद्योग धंधे का समाप्त होना है।

--अवधेश श्रीवास्तव मतदान में राष्ट्र का मुददा सर्वोपरि है। पहले राष्ट्र तब कोई और मुद्दा होगा। राष्ट्र मजबूत होगा तभी यहां की जनता मजबूत बनेगी। इसके अलावा हरेक जिलास्तर पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगे। खेत खलिहान में पानी जाए। अनाज का उचित मूल्य मिले। बच्चों के मानसिक विकास के लिए खेलों और शिक्षा का स्तर में सुधार हो। बरसात के समय जलजमाव नहीं हो इसके लिए जल निकासी जरूरी है। नालों को अतिक्रमण मुक्त करें। यह आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। लोग बढ़ रहे हैं लेकिन सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। इसके कारण सड़क दुर्घटना ज्यादा हो रही है।

-- ललित कुमार झा करीब 80 एकड़ के रामबाग मोहल्ला में विकास की बयार नहीं बही है। विकास के नाम पर मुख्य सड़क और नाला का निर्माण हुआ, लेकिन दर्जनों संपर्क सड़कों का निर्माण नहीं हो सका है। बंद कल कारखाने नहीं खुले। लोगों का पलायन जारी है। राष्ट्र धर्म का पालन हो। इसपर मतदान हो। राष्ट्र की रक्षा तभी होगा जब मतदान सकारात्मक हो। पड़ोसी राष्ट्र सालों से भारत विरोधी नीति अपना रहे हैं। एक मजबूत सरकार से ही राष्ट्र की रक्षा हो सकती है

--अनिल कुमार झा उर्फ पप्पू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.