देश और जिले के विकास के लिए डालें वोट
देश व जिले के विकास के लिए मतदान करना अति आवश्यक है। हमारा वोट विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Apr 2019 12:37 AM (IST)Updated: Wed, 03 Apr 2019 12:37 AM (IST)
दरभंगा । देश व जिले के विकास के लिए मतदान करना अति आवश्यक है। हमारा वोट विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्थानीय समस्या के समाधान और देश के विकास के लिए उपयुक्त जनप्रतिनिधि चुनना हम सभी का दायित्व है। मत का उपयोग करना हमारा अधिकार व कर्तव्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था हमें जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार देती है। चुनाव के दिन सबसे पहला कार्य वोट देना होता है। मैं तो हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करता हूं। सभी लोग चुनाव के दिन ससमय मतदान करें। साथ ही दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इससे मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा।
--डॉ. इरशाद आलम,
शिशु रोग विशेषज्ञ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें