केसीसी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन व आवास योजनाओं की सौगात, दरभंगा के गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन
दरभंगा के ग्रामीणों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले के ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा के ग्रामीणों को अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
किसान क्रेडिट कार्ड से लेकर आयुष्मान कार्ड, पेंशन, पीएम आवास और स्वरोजगार योजनाओं तक की सुविधाएं अब गांवों के करीब पहुंचेंगी।
पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से सीधे जोड़ने के लिए 17 और 18 जून को जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय ‘प्रखंड सहयोग सह जनकल्याण शिविर’ आयोजित किया जाएगा, जहां आवेदन, पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जाएगी।
बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिले में एक बड़ी पहल की जा रही है।
जिले के सभी प्रखंडों में दो दिवसीय 'प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर' का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेंगे।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय में बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर इसकी तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिया कि शिविर में पात्र लाभार्थियों का आन-स्पाट आवेदन, पंजीकरण और सत्यापन कर उन्हें सीधे योजनाओं से जोड़ा जाए।
शिविर में कुल 17 विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, लखपति दीदी और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना समेत कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा एक विशेष 'अन्य योजनाएं' स्टाल भी लगाया जाएगा।
मेडिकल कैंप और हेल्प डेस्क की व्यवस्था
आम जनता की सुविधा के लिए हर शिविर में एक 'हेल्प डेस्क' होगा, जहां प्रशिक्षित कर्मी फार्म भरने और सही काउंटर तक पहुंचने में मदद करेंगे। साथ ही, आयुष्मान कार्ड काउंटर के पास एक मेडिकल स्टाल भी लगाया जाएगा, जहां लोग मुफ्त में ब्लड प्रेशर, शुगर जांच और स्वास्थ्य परामर्श ले सकेंगे।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं
जिलाधिकारी ने अपील की है कि ग्रामीण इस शिविर का पूरा लाभ उठाएं। शिविर में आते समय अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और योजना से संबंधित जरूरी प्रमाण पत्र अवश्य लाएं।
शिविर की निगरानी के लिए जिला स्तर के वरीय अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। इस पर किसानों की योजनाओं व लोगों की जरूर की योजनाओं को हेडिंग में जिक्र पर फोकस करती हेडिंग
