विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा के श्रीरामपुर पीपरा गांव में विवाद के बीच चाकू से हमला, टेंपो चालक की मौत

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:16 PM (IST)

दरभंगा के श्रीरामपुर पीपरा गांव में दो पक्षों के विवाद के दौरान 26 वर्षीय टेंपो चालक मनीष कुमार सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरभंगा में घटना की सूचना पर जुटे रिश्तेदार व स्थानीय लोग। जागरण

दरभंगा में घटना की सूचना पर जुटे रिश्तेदार व स्थानीय लोग। जागरण

HighLights

  1. गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हुआ।

  2. चाकू के वार से टेंपो चालक मनीष की मौत।

  3. श्रीरामपुर पीपरा गांव में पुलिस बल तैनात।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। गांव में दो पक्षों के बीच विवाद रविवार की सुबह हिंसक हो गया। इस दौरान चाकू के वार से 26 वर्षीय टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है।

विवाद के दौरान चाकू से हमला

घटना पतौर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पीपरा गांव की है। रविवार सुबह करीब 10 बजे दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान कुछ लोगों ने टेंपो चालक मनीष कुमार सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के प्रहार से उसके सिर पर गहरा जख्म हो गया। गंभीर रूप से घायल मनीष को आनन-फानन में बहादुरपुर पीएचसी ले जाया गया।

पीएचसी से डीएमसीएच रेफर, नहीं बची जान

बहादुरपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मनीष को डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक श्रीरामपुर पीपरा गांव निवासी रामप्रीत कुंवर का पुत्र था।

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।