विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में जीजा के साथ मेला देख लौटी 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

By MUKESH KUMAR SRIVASTVAEdited By: Ajit kumar
Published: Sat, 03 Oct 2026 02:56 PM (IST)

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालत में उसके बुआ के घर से ...और पढ़ें

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और राहुल की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और राहुल की तलाश में जुटी है।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Teen Girl Death: पतोर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम एक कमरे से 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद किया गया।

शव कमरे की छत में लगे बांस के बल्ले से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। किशोरी के बारे में कहा जा रहा है कि वह अपनी बुआ के घर रह रही थी।

घटना के बाद उसकी मंझली बहन का पति राहुल यादव फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है और राहुल की तलाश में जुटी है।

जीजा के साथ गई मेला

उसकी बुआ ने पुलिस को बताया कि उनके पति और दो बेटे परदेस में मजदूरी करते हैं। घर में अकेले रहने के कारण उन्होंने 22 सितंबर को किशोरी को अपने पास बुलाया था। वह मोबाइल से अक्सर जीजा राहुल से बातचीत करती थी।

पंडासराय स्थित एक गैरेज में मैकेनिक का काम करने वाला राहुल एक अक्टूबर की शाम किशोरी से मिलने बुआ के घर आया था। इसके बाद दोनों बाइक से केवटी के बाढ़ पोखर स्थित इंद्र पूजा का मेला देखने चले गए। रातभर मेला घूमने के बाद शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों वापस लौटे।

कमरे में मिला शव

उसके बाद बुआ दोनों को घर पर छोड़कर करीब एक किलोमीटर दूर कमला नदी की धार के पार स्थित बथान में मवेशियों को देखने चली गईं।

शाम करीब पांच बजे किशोरी ने राहुल के मोबाइल से फोन कर उनके जाने की जानकारी दी। करीब दो घंटे बाद जब बुआ घर लौटीं तो एस्बेस्टस वाले कमरे का दरवाजा बंद मिला।

अंदर देखने पर सीता का शव दुपट्टे के सहारे बांस के बल्ले से लटका मिला। उन्होंने घटना की जानकारी राहुल को दी। राहुल एक दोस्त के साथ कार से वहां पहुंचा और खिड़की पर रखी ईंट हटाकर कमरे में गया।

राहुल ने शव को फंदे से नीचे उतारा और कार में रखकर वहां से निकलने लगा। स्थानीय लोगों को शव को कहीं ले जाकर ठिकाने लगाने की आशंका हुई तो उन्होंने उसके साथ चलने की बात कही। इसके बाद राहुल ने बुआ के दरवाजे पर शव उतारा और कार लेकर फरार हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पतोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की बुआ ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और किशोरी की मौत के कारणों के साथ राहुल की भूमिका का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ करना चाहती है।

पतोर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि संदिग्ध स्थिति में मौत की सूचना मिली है। अभी तक किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में GNM की छात्रा ने हॉस्टल में किया आत्महत्या का प्रयास, वार्डन पर प्रताड़ना का आरोप