विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुपौल की टीम ने पूर्णिया को 3-1 से हराकर फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर जमाया कब्जा

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:27 PM (IST)

Supaul Vs Purnia Football Final: सिंहवाड़ा, दरभंगा में आयोजित श्रीश्री 108 दुर्गापूजा फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में सुपौल ने पूर्णिया ...और पढ़ें

मुकाबले के 37वें मिनट में सुपौल की टीम ने पेनल्टी को गोल में बदलकर पहली बढ़त हासिल की।

मुकाबले के 37वें मिनट में सुपौल की टीम ने पेनल्टी को गोल में बदलकर पहली बढ़त हासिल की।

संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। Singhwara Darbhanga Football Tournament: सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित जगदंबा खेल मैदान में मंगलवार को श्रीश्री 108 दुर्गापूजा फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया।

इस खिताबी भिड़ंत में सुपौल की टीम ने पूर्णिया को 3-1 से पराजित कर शानदार तरीके से चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।

शानदार प्रदर्शन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के 37वें मिनट में सुपौल की टीम ने पेनल्टी को गोल में बदलकर पहली बढ़त हासिल की।

इसके ठीक सात मिनट बाद यानी 44वें मिनट में पूर्णिया को भी पेनल्टी का मौका मिला, जिस पर गोल दागकर टीम ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

सुपौल की शानदार बढ़त

मध्यांतर (हाफ टाइम) तक दोनों ही टीमें बढ़त बनाने के लिए मैदान पर कड़ा संघर्ष करती नजर आईं। मध्यांतर के बाद सुपौल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक और गोल दागकर दोबारा बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद पूर्णिया की टीम ने स्कोर बराबर करने के लिए लगातार कई हमले किए, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।

तीसरा गोल दागा

मैच के अंतिम क्षणों में सुपौल की टीम ने एक और गोल दागा और स्कोर 3-1 करते हुए अपनी जीत पूरी तरह पक्की कर ली। इस शानदार मुकाबले के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सुपौल टीम के शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सादिक को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। प्रतियोगिता में शमशाद काला को बेस्ट स्ट्राइकर और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

वहीं, पूर्णिया टीम के कप्तान रवि को बेस्ट डिफेंडर तथा सुपौल के कुलवीर को बेस्ट गोलकीपर के रूप में सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह रहे।

युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट में अनुशासन और मैदान की व्यवस्था बेहद सराहनीय रही। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान विकसित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद हेमंत झा, मुखिया अजय कुमार झा, सरपंच अब्दुल राजिक, विक्रम मिश्रा और पंकज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- फुटबॉल के मैदान से यूपी पुलिस में चयन तक, देवरिया की सोनाक्षी सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय