दरभंगा में 13 और 14 अक्टूबर को बिजली रहेगी गुल, विभाग ने जारी की कटौती की समय-सारणी
Darbhanga Power Outage : शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मेंटेनेंस कार्य के कारण 13 व 14 ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
दरभंगा में 13-14 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
मेंटेनेंस और यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के कारण कटौती।
उपभोक्ता पानी का संचय करें, जरूरी काम निपटा लें।
जागरण संवाददाता, दरभंगा । Bihar electricity disruption : शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, मेंटेनेंस और यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के कारण आगामी 13 और 14 अक्टूबर को अलग-अलग समय पर विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इलेक्ट्रिक कंस्ट्रक्शन एजेंसी की ओर से 33 केवी पंडासराय फीडर का लहेरी टोला में यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण 13 एवं 14 अक्टूबर को रात्रि एक बजे से सुबह छह बजे तक दोनों उपकेंद्रों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों को आधे-आधे घंटे के रोटेशन पर चलाया जाएगा।
इस कारण सैदनगर, एकमी रोड, हाउसिंग कालोनी, बरहेत्ता, खराजपुर, जनकपुरी, शास्त्रीनगर, मिथिला नगर, फ्रेंड्स कालोनी, पंडासराय, खाजासराय, लहेरी टोला, केएम टैंक, बाकरगंज, गुदरी बाजार, बलभद्रपुर, लक्ष्मीपुर, चट्टी चौक, पुलिस लाइन, एसबीआई मेन ब्रांच, लहरियासराय टावर चौक, 22 नंबर गुमटी, राम जानकी मंदिर, सुंदरवन एग्रीकल्चर फार्म सहित दर्जनों इलाके में बिजली बाधित रहेगी।
मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार की सुबह आठ बजे से सुबह 11 बजे तक 11 केवी इमरजेंसी, स्टेशन, टावर और सीएम साइंस फीडर से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
इस कारण दरभंगा टावर, राजकुमार गंज, हसन चौक, दरभंगा स्टेशन, आकाशवाणी, मिर्जापुर, गौशाला रोड, जीएम रोड, आयकर चौक, पूअर होम, इंदिरा गांधी चौक, शास्त्री चौक, सुभाष चौक, मशरफ बाजार, शिवाजीनगर, लालबाग, नाका नाका तीन, एमआरएम रोड आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ेगी।
इसके अलावा अर्बन उपकेंद्र - दोनार फीडर से 14 अक्टूबर को गावर एजेंसी द्वारा 11 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के तहत दोनार चौक से जंफर खोलकर कार्य किया जाएगा। इस कारण बुधवार को रात्रि 12 बजे से सुबह चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस कारण विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने जरूरी कार्य और पानी का संचय सुनिश्चित कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में धान बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी अपडेट, 18 पैक्स पर कार्रवाई की तैयारी
