दरभंगा में धान बेचने वाले किसानों के लिए जरूरी अपडेट, 18 पैक्स पर कार्रवाई की तैयारी
दरभंगा में 31 जुलाई तक सीएमआर जमा न करने वाले 18 पैक्सों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। इन ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
31 जुलाई तक सीएमआर जमा न करने वाले 18 पैक्स।
इन पैक्सों पर 32 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज।
एसएफसी का चावल बकाया, चुनाव लड़ने पर रोक संभव।
जागरण संवाददाता, दरभंगा । सहकारिता विभाग की ओर से धान खरीद में सीएमआर गिराने की आखिरी तारीख 31 जुलाई निर्धारित थी। अब 31 जुलाई तक सीएमआर नहीं गिराने वाले 18 पैक्सों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है।
सहकारिता विभाग ने जिले के निर्धारित लक्ष्य 42 हजार मीट्रिक टन के विरुद्ध 7536 किसानों से 41673.45 मीट्रिक टन धान खरीदा है। जिले में 198 पैक्स व पांच व्यापार मंडल के माध्यम से धान खरीद की गई थी।
अब तक 2 लाख 79 हजार 08 मीट्रिक टन चावल बिहार राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) को दिया गया है। 45.08 मीट्रिक टन चावल देना शेष है।
सहकारिता बैंक के शाखा प्रबंधक सुंदर कुमार वर्णवाल ने बताया कि बैंक का लगभग 32 करोड़ रुपया पैक्सों पर कर्ज है। इस कारण 18 डिफाल्टर हो जाएंगे। इसके साथ इन पैक्सों के चुनाव लड़ने पर रोक लग जाएगी। मालूम हो कि वर्ष 2026-27 के लिए किसानों से 1 नवंबर से धान की खरीदारी की जानी है।
इन पैक्सों पर है एसएफसी का चावल बकाया
बेनीपुर नगर परिषद पैक्स 29 मीट्रिक टन, हावीभौआर पैक्स 26. 991,पोहद्दी पश्चिमी पैक्स 48.541, सझुआर पैक्स 29, अलीनगर पैक्स 28.908,हनुमाननगर पैक्स 5.682, मोहिउद्दीनपुर पकड़ी पैक्स 27.902, नरमानवानगर पैक्स 34.939, कुबौल ढांगा पैक्स 57.693, गनौरा तरवाड़ा पैक्स .0671, कहुआ पैक्स 22.888, नेउरी पैक्स 8.703.।
सहसराम पैक्स 0.383, ढढिया पैक्स 7.896, धोई पैक्स 84.70, सनहपुर पैक्स 10.54 और कुर्सो मछैता पैक्स के पास 26.262 मीट्रिक टन चावल एसएफसी का बकाया है। अगर केंद्र सरकार चावल गिराने की तिथि नहीं बढ़ाती है, तो इन सभी पैक्सों पर डिफाल्टर होना तय माना जा रहा है।
