विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजली उपभोक्ता ध्यान दें, सुबह चार घंटे बंद रहेगी सप्लाई, दरभंगा के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Published: Mon, 28 Sep 2026 08:02 PM (IST)

दरभंगा में मंगलवार सुबह 5 से 9 बजे तक शहर के कई प्रमुख इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. मंगलवार सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित।

  2. डीएमसीएच और बंगाली उपकेंद्रों में फीडर शिफ्टिंग का काम।

  3. बेंता चौक, वीआइपी रोड, राजपूत कॉलोनी सहित कई क्षेत्र प्रभावित।

जागरण संवाददाता, दरभंगा । अगर आप मंगलवार की सुबह घर से निकलने या जरूरी काम निपटाने की तैयारी कर रहे हैं तो बिजली कटौती का समय जरूर ध्यान में रखें।

शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह पांच से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में घरेलू कामकाज से लेकर दुकानों और संस्थानों की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

सुबह पांच से नौ बजे तक कटौती

विद्युत विभाग के अनुसार शहर के 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र डीएमसीएच और बंगाली से जुड़े इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उपकेंद्रों में फीडर शिफ्टिंग का कार्य कराया जाना है। इसी कारण मंगलवार की सुबह पांच बजे से नौ बजे तक संबंधित फीडरों से आपूर्ति नहीं होगी।

तीन फीडरों से जुड़े इलाके होंगे प्रभावित

गावर एजेंसी की ओर से कराए जा रहे शिफ्टिंग कार्य के दौरान डीएमसीएच उपकेंद्र का फीडर नंबर चार बंद रहेगा। वहीं बंगाली उपकेंद्र के 11 केवी एमएल एकेडमी और 11 केवी मिर्जा खां तालाब फीडर की आपूर्ति भी बाधित रहेगी।

इन प्रमुख इलाकों में रहेगी परेशानी

बिजली कटौती का असर बेंता चौक, कर्पूरी चौक, वीआइपी रोड, हास्पिटल रोड, राजपूत कालोनी, कालोनी नंबर चार और बंगाली टोला में पड़ेगा। इसके अलावा आर्मी हास्पिटल, डेंटल कालेज, महारानी कल्याणी कालेज, शर्मा डायग्नोस्टिक, एलआइसी आफिस और डा. मोहन मिश्रा क्षेत्र के उपभोक्ता भी प्रभावित होंगे।

काम पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति

विद्युत विभाग की ओर से फीडर शिफ्टिंग कार्य के लिए निर्धारित समय में आपूर्ति बंद रखने की जानकारी दी गई है। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में अचानक क्यों बढ़ा सितंबर महीने का बिजली बिल? कार्यपालक अभियंता ने बताई वजह