विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में अचानक क्यों बढ़ा सितंबर महीने का बिजली बिल? कार्यपालक अभियंता ने बताई वजह

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:07 PM (IST)

Darbhanga Bijli Bill Hike News: दरभंगा में सितंबर महीने का बिजली बिल बढ़ा हुआ आने से उपभोक्ता असमंजस में थे, ...और पढ़ें

विभाग ने जून से अगस्त तक के छूटे हुए डिमांड चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, पावर फैक्टर सरचार्ज और टीओडी शुल्क को सितंबर के बिल में जोड़ा है।

विभाग ने जून से अगस्त तक के छूटे हुए डिमांड चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, पावर फैक्टर सरचार्ज और टीओडी शुल्क को सितंबर के बिल में जोड़ा है।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Bijli Bill Hike News: दरभंगा शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सितंबर 2026 का बिजली बिल बढ़ा हुआ मिलने से असमंजस की स्थिति बन गई थी।

अचानक बिलों में हुई इस बढ़ोतरी को लेकर विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विद्युत कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि नया बिलिंग सॉफ्टवेयर लागू होने की वजह से ऐसा हुआ है।

सॉफ्टवेयर अपडेट से बदलाव

उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा हाल ही में रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम नाम से नया बिलिंग सॉफ्टवेयर लागू किया गया है।

सॉफ्टवेयर इंप्लीमेंटेशन के दौरान तकनीकी कारणों से पूर्व के महीनों का बकाया शुल्क बिल में नहीं जुड़ सका था। इस वजह से जून, जुलाई और अगस्त महीने का नियमित शुल्क बकाया रह गया था।

तीन महीने का बकाया शुल्क

विभाग ने जून से अगस्त तक के छूटे हुए डिमांड चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, पावर फैक्टर सरचार्ज और टीओडी शुल्क को सितंबर के बिल में जोड़ा है।

इन सभी पिछले बकायों का एकसाथ समायोजन किए जाने के कारण इस महीने उपभोक्ताओं का कुल बिल बढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं

विद्युत कार्यपालक अभियंता ने साफ किया है कि बिजली की मूल दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उपभोक्ताओं पर किसी प्रकार का अनुचित दंड भी नहीं लगाया गया है।

विभाग ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और भ्रम होने पर बिजली कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में स्मार्ट मीटर से ₹1000 तक कटा डिफरमेंट चार्ज, बिजली कार्यालयों पर हंगामा