विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा MLC चुनाव: कल होगा 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना होगी शुरू

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:01 PM (IST)

दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मतगणना से होगा। लहेरियासराय के खेल ...और पढ़ें

दरभंगा MLC चुनाव: कल होगा 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना होगी शुरू

दरभंगा MLC चुनाव: कल होगा 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, सुबह 8 बजे से मतगणना होगी शुरू

HighLights

  1. 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मतगणना से होगा।

  2. सुबह 8 बजे से लहेरियासराय खेल भवन में गिनती शुरू होगी।

  3. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, निषेधाज्ञा लागू।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 53 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मंगलवार को मतगणना के साथ होगा। लहेरियासराय स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला परिसर में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 40 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 13 उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार है। मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों को सुबह सात बजे तक योगदान देना अनिवार्य है।

योगदान के बाद उन्हें गोपनीयता बनाए रखने के लिए मतगणना हाल में निर्धारित टेबल की जानकारी वाला परिचय पत्र दिया जाएगा।

निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग 14-14 टेबल लगाए गए हैं। हर टेबल पर एक पर्यवेक्षक और दो सहायक पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना सात राउंड में और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की गणना 10 राउंड में होगी।

मतगणना स्थल और उसके आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, स्वच्छ और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए निषेधाज्ञा जारी की गई है। मतगणना केंद्र के 200 गज के दायरे में अनावश्यक भीड़ लगाने या मजमा बनाने पर रोक रहेगी।

प्राधिकृत व्यक्तियों को छोड़कर किसी को भी मोबाइल, कार्डलेस, वायरलेस, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग और प्राधिकृत वाहनों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश भी प्रतिबंधित रहेगा।

मतगणना की गोपनीयता भंग होने की आशंका वाले कागजात प्रदर्शित नहीं किए जा सकेंगे। वर्तमान सांसद, विधायक या विधान पार्षद उम्मीदवार, जिन्हें मतगणना कक्ष में उपस्थित रहना आवश्यक है, उन्हें प्रवेश मिलेगा।

हालांकि, उनके सुरक्षा गार्ड शस्त्र के साथ अंदर नहीं जा सकेंगे। परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार:

अनिल कुमार झा, रजनीकांत पाठक, संदीप कुमार चौधरी, सर्वेश कुमार, नगीना प्रसाद महतो, ब्रह्मानंद मिश्रा, भरत कुमार राय, इम्तियाज, रंजीत कुमार राम, डॉ. अनिल कुमार चौधरी, उमेश चंद्र झा, डॉ. अमरजीत कुमार, अमरनाथ सिंह, अशोक कुमार पांडे, आदित्य कुमार झा, इनामुर रहमान, इमामुल हक, कृष्ण मोहन चौधरी, जयप्रकाश झा, दिनेश कुमार चौधरी, दिलीप कुमार, धर्मांश रंजन अंकुर, नवीन कुमार, निलेश कुमार कन्हैया, नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, ब्रह्मदेव यादव, रविंद्र कुमार यादव, रवींद्र प्रसाद सिंह, रिंकी कुमारी, रियासत अली, रोशन कुमार राही, वरुणेश विजय, शशि भूषण सिंह, श्याम नारायण कुमर, संजय कुमार देव कन्हैया, सदन कुमार मिश्र, सरोज कुमार झा, सिबगतुल्ला खान और हारून रशीद।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार:

कुमर राउत, घनश्याम राय, डॉ. मदन मोहन झा, रामदेव राय, शंभू नाथ ठाकुर, सुरेश प्रसाद राय, अरुण कुमार झा, निक्की झा, भुपनेश्वर राम, शमशाद अली, शिवनारायण प्रसाद, संतोष कुमार ईश्वर और सुल्तान अहमद।

यह भी पढ़ें- मंगलवार को किसका होगा मंगल? 9570 वोटों से खुलेगा 18 प्रत्याशियों की किस्मत का ताला, सारण शिक्षक सीट पर सबकी नजरें