विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा के मनीगाछी में सड़क हादसे में घायल पेंटर की डीएमसीएच में मौत, ईरिक्शा चालक फरार

By Mrityunjay BhardwajEdited By: Ajit kumar
Published: Wed, 14 Oct 2026 01:08 PM (IST)

दरभंगा के मनीगाछी में एक अक्टूबर को ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए पेंटर गुलगुल मंडल की 13 दिन बाद ...और पढ़ें

एक अक्टूबर की शाम मकान पेंटिंग कर घर लौटते समय हुआ हादसा।

एक अक्टूबर की शाम मकान पेंटिंग कर घर लौटते समय हुआ हादसा।

HighLights

  1. पेंटर गुलगुल मंडल की सड़क हादसे में मौत।

  2. मनीगाछी में ई-रिक्शा की टक्कर से हुए घायल।

  3. परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Road Accident: मनीगाछी थाना क्षेत्र के राघोपुर चौक पर एक अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में घायल 65 वर्षीय पेंटर गुलगुल मंडल की मंगलवार देर शाम डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

वह राघोपुर वार्ड छह निवासी स्वर्गीय जीवन मंडल के पुत्र थे। सूचना मिलने पर बेंता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।

ईरिक्शा की ठोकर से हादसा

मृतक के पुत्र निवास मंडल ने बताया कि एक अक्टूबर की शाम उनके पिता मकान पेंटिंग का काम कर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान राघोपुर दक्षिणी चौक पर एक ईरिक्शा ने उन्हें ठोकर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल गुलगुल मंडल को मनीगाछी पीएचसी में भर्ती कराया।

मनीगाछी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

यहां 13 दिनों तक उनका उपचार चला, लेकिन मंगलवार देर शाम उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में वह इकलौते कमाऊं सदस्य थे और उनका एकमात्र पुत्र है।

मुआवजे की मांग

परिवार के इकलौते कमाऊं सदस्य की अचानक मौत से स्वजन की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। व्यथित स्वजन ने प्रखंड और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

स्वजन ने बताया कि रोजाना की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था, इसलिए अधिकारियों को जल्द मुआवजा देने की पहल करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- मधुबनी में सड़क हादसे में जख्मी दूसरे युवक की मौत, शव के साथ एनएच जाम किया