विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, बातचीत के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग से युवक घायल

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:37 PM (IST)

दरभंगा के भरौल स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में भूमि विवाद सुलझाने के दौरान हुई गोलीबारी में विजय कुमार भगत नामक युवक ...और पढ़ें

घटना के बाद युवक को बाइक पर लादकर आनन-फानन में डीएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद युवक को बाइक पर लादकर आनन-फानन में डीएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Land Dispute: विशनपुर थाना क्षेत्र के भरौल स्थित इंद्रपुरी कालोनी में बुधवार को भूमि विवाद सुलझाने की कोशिश के दौरान एक गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

गोली लगने से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इमामबाड़ी मोहल्ला निवासी रामविलास भगत के पुत्र विजय कुमार भगत (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनके बाएं कंधे और गर्दन के बीच गोली फंसी हुई है।

डीएमसीएच में मची अफरातफरी

घटना के बाद विजय के साथी उन्हें बाइक पर लादकर आनन-फानन में डीएमसीएच की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी विभाग के परीक्षण कक्ष में स्वजन की भारी भीड़ जमा हो गई।

लोग चिकित्सक पर जल्द उपचार करने का दबाव डालने लगे। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया, हालांकि तैनात सुरक्षा गार्डों ने मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित किया।

सूचना पर बेंता थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा भी सदल पहुंचे और स्वजन को शांत कराया। इसी दौरान इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।

इसके बाद स्वजन जख्मी युवक को बेहतर उपचार के लिए अललपट्टी स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कराया गया है।

कई थानों की पुलिस पहुंची

घटना एकमी शोभन बाइपास में इंद्रपुरी कालोनी स्थित भरौल में हुई। सूचना मिलने के बाद बिशनपुर, मब्बी और सिमरी सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किस वजह से हुई और वारदात को अंजाम देने में कौन-कौन अपराधी शामिल थे।

बातचीत के दौरान फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी दौरान अचानक एक गुट के युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे, जिससे विजय भगत जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर छानबीन कर रही है और फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में भूमि विवाद में चचेरे भाई की निर्मम हत्या, शव जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार