दरभंगा के केवटी में सोमवार को तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, मेंटनेंस के लिए जलवारा लाइन का शटडाउन
Darbhanga Power Shutdown: दरभंगा के केवटी प्रखंड में सोमवार को जलवारा पावर सबस्टेशन क्षेत्र में तीन घंटे बिजली कटौती होगी। ...और पढ़ें

33 केवी जलवारा लाइन में आवश्यक मेंटनेंस और अनुरक्षण (रखरखाव) का कार्य किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। Darbhanga Power Shutdown: दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड अंतर्गत जलवारा पावर सबस्टेशन (PSS) क्षेत्र के लोगों को सोमवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
33 केवी जलवारा लाइन में आवश्यक मेंटनेंस और अनुरक्षण (रखरखाव) का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते बिजली आपूर्ति तीन घंटे के लिए बाधित रहेगी।
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन
विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जलवारा के कनीय अभियंता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मेंटनेंस कार्य के कारण सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी जलवारा लाइन का शटडाउन रहेगा। इस समयावधि में जलवारा पीएसएस के अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी फीडरों से बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी।
इन पंचायतों में प्रभावित रहेगी बिजली
रखरखाव कार्य के दौरान केवटी क्षेत्र की कई प्रमुख पंचायतों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। प्रभावित होने वाले इलाकों में मुख्य रूप से पिंडारूच, मझिगामा, लहवार, छतवन, खिरमा, ननौरा, कोठिया, बरही, जलवारा, कोयला स्थान, शेखपुरदानी और लालगंज पंचायत के कुछ हिस्से शामिल हैं।
बिजली विभाग की अपील
विभागीय अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कटौती के इस समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों को पहले ही निबटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
मेंटनेंस कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय के बाद सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में वीकेंड मस्ती से पहले देखें बिजली का शेड्यूल, इन इलाकों में तीन घंटे गुल रहेगी पावर सप्लाई
