विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में बाइक और कार की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:22 PM (IST)

Bihar Road Accident: दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी पर केवटी में बुधवार रात कार-बाइक की टक्कर में 19 वर्षीय मोनू ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. केवटी में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई।

  2. हादसे में 19 वर्षीय मोनू कुमार सहनी की मौत।

  3. दूसरा युवक रोहित सहनी गंभीर रूप से घायल।

संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। Darbhanga Road Accident: दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी पर केवटी-बनवारी स्थित प्लस टू राम जुलूस उच्च विद्यालय के पास बुधवार की रात कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय मोनू कुमार सहनी की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दूसरा युवक रोहित सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। केवटी पंचायत के वार्ड संख्या 17 निवासी नंदलाल सहनी का पुत्र मोनू कुमार सहनी अपने साथी रोहित सहनी के साथ एक ही बाइक से धेपुरा दुर्गापूजा मेला देखने जा रहा था।

इसी दौरान औंसी जीरोमाइल की ओर से दरभंगा की तरफ आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर केवटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी-रनवे में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया।

डीएमसीएच ले जाने के दौरान मोनू कुमार सहनी की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, रोहित सहनी का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक मोनू गांव में दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का जीवन-यापन करता था। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार साहू मोनू के घर पहुंचे और शोक-संतप्त स्वजन को सांत्वना दी।

मुखिया प्रतिनिधि ने स्वजन को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सारण में दर्दनाक सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी-बच्चा घायल