विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने छीनी छह परिवारों की छत, नुकसान बेहिसाब

By Arun Kumar Rai Edited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 03 Apr 2026 07:30 PM (IST)

दरभंगा के कुशेश्वस्थान के हिरणी गांव में शुक्रवार दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस घटना ...और पढ़ें

अग्नि कांड में जले घरेलू सामान का अवशेष।

अग्नि कांड में जले घरेलू सामान का अवशेष।

HighLights

  1. कुशेश्वस्थान के हिरणी गांव में भीषण आग लगी।

  2. शॉर्ट सर्किट से छह घर, बछड़ा-बकरी जलकर राख।

  3. प्रखंड में स्थायी अग्निशमन वाहन की मांग उठी।

संवाद सहयोगी, कुशेश्वस्थान (दरभंगा)। अंचल क्षेत्र के हिरणी गांव में शुक्रवार की दोपहर भीषण अगलगी की घटना में छह घर जलकर राख हो गए। इस हादसे में एक गाय का बछड़ा और एक बकरी की भी जलकर मौत हो गई।

ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली के शार्ट सर्किट से सतन महतो के घर में आग लगी।

देखते ही देखते आग ने विकास महतो, कैलाश महतो, लाल बाबू महतो, रामदेव महतो एवं रामचंद्र महतो के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सभी घर धू-धू कर जलने लगे।

आग की लपटें उठते देख गांव में अफरातफरी मच गई और ग्रामीण तत्काल जुटकर अपने संसाधनों से आग बुझाने में लग गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक सभी घरों में रखे सामान, अनाज, कपड़े, जमीन संबंधी कागजात सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। बाद में पहुंची अग्निशमन टीम ने आग के बचे हुए अवशेष को पूरी तरह बुझाया।

घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दी गई है, लेकिन हड़ताल के कारण अंचल के कोई भी कर्मचारी पीड़ित परिवारों का हाल जानने नहीं पहुंचे। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

इधर, गर्मी बढ़ने के साथ ही अगलगी की घटनाओं के शुरू होते ही प्रखंड मुख्यालय में अग्निशमन वाहन की स्थायी व्यवस्था करने की मांग तेज हो गई है।

कांग्रेस जिला महासचिव मधुकांत झा मिंटू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मणिकांत झा एवं किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष राम अनुज यादव ने जिला प्रशासन से पिछले वर्ष की तरह कम से कम दो अग्निशमन वाहनों को प्रखंड मुख्यालय में स्थायी रूप से तैनात करने की मांग की है।