विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा-कमतौल एसएच-75 पर भीषण हादसा, पूर्व मुखिया की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

By Mrityunjay Bhardwaj Edited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 17 Feb 2026 10:25 PM (IST)

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में एसएच-75 पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में अहियारी दक्षिणी के पूर्व मुखिया खुर्शीद ...और पढ़ें

दरभंगा–कमतौल एसएच-75 पर हादसे में पूर्व मुखिया की मौत।

दरभंगा–कमतौल एसएच-75 पर हादसे में पूर्व मुखिया की मौत।

HighLights

  1. पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम की सड़क हादसे में मौत।

  2. अज्ञात वाहन ने दरभंगा-कमतौल एसएच-75 पर रौंदा।

  3. आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क जाम की।

संवाद सहयोगी, कमतौल । दरभंगा जिले के कमतौल थानाक्षेत्र के कर्जापट्टी चौक स्थित दरभंगा–कमतौल एसएच-75 पर मंगलवार की शाम सड़क हादसा में अहियारी दक्षिणी के पूर्व मुखिया की मौत हो गई।

बताया जाता है कि लोग जब तक मदद के लिए पहुंचते उससे पहले ही निमरौली निवासी अब्दुल रहमान के पुत्र पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम उर्फ नीलू (45) ने घटना स्थल पर दम तोड दिया। वे अपनी बाइक से दरभंगा से घर आ रहे थे।

इसी बीच अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बांस-बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। इससे दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।

दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई । हालांकि, सूचना पर सदर टू के एसडीपीओ शुभेंद्र कुमार सुमन सदल पहुंचकर नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने में कामयाब हो गए। इसके बाद जाम को हटा दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि मृतक खुर्शीद आलम उर्फ नीलू अपने पंचायत अहियारी दक्षिणी से तीन बार मुखिया रह चुके हैं। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

पानी में डूबने से मासूम की मौत

दरभंगा। सोमवार को बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। पानी में डूबने से महज एक वर्ष 12 दिन के बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान कोढबन्ना निवासी सरवन पासवान के पुत्र आलोक कुमार के रूप में हुई है। स्वजन राजकिशोर पासवान और वीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि आलोक पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन को सौंप दिया।