विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में भीषण आग से सिलिंडर ब्लास्ट, पति-पत्नी और मासूम बेटे की मौत, चार लोग झुलसे

By Mukesh Srivastava Edited By: Dharmendra Singh
Published: Sun, 12 Apr 2026 10:44 PM (IST)

दरभंगा के सुंदरपुर तेनू पोड़ मोहल्ला में रसोई गैस से लगी आग के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस भीषण ...और पढ़ें

घटना की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

घटना की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़। जागरण

HighLights

  1. रसोई गैस आग से सिलेंडर ब्लास्ट, तीन की मौत।

  2. पति-पत्नी और चार माह का मासूम बेटा मृत।

  3. अग्निशमन अधिकारी सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलसे।

जागरण संवाददाता, दरभंगा । विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के सुंदरपुर तेनू पोड़ मोहल्ला में रविवार की देर शाम रसोई गैस से लगी आग से सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इसमें पति-पत्नी सहित चार माह के मासूम पुत्र की मौत हो गई।

जबकि, सदर अनुमंडल के अग्निशाम पदाधिकारी चंद्रकिशोर पासवान सहित चार लोग झुलस गए। इसमें एक की हालत गंभीर है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक में गोविंद कुमार (24), उनकी पत्नी निशु कुमारी (22) और उनके चार माह के पुत्र शामिल हैंं। जबकि, जख्मी में अग्निशाम पदाधिकारी के अलावा मृतक गोविंद के पिता बेचन दास (49), भाई गौतम कुमार(28), पड़ोसी आदित्य ठाकुर (22) शामिल हैं।

इसमें आदित्य की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेचन दास के तीन मंजिल मकान के सबसे ऊपर किचन है। जहां उनकी बहू निशु खाना बनाने के लिए गैस जलाई। इस बीच आग पकड़ लिय।

चीखने -चिल्लाने पर घर के अन्य लोग पहुंचे। सभी आग पर काबू पाते उससे पहले सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। जिसके चपेट में आने से पति-पत्नी सहित मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि, घर के अन्य दो सदस्य सहित पड़ोसी आदित्य बुरी तरह से झुलस गए। सूचना पर पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता तीन दमकल गाड़ी से पहुंचे। लगभग एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया था।

आग पर काबू पाने दौरान सदर अनुमंडल के अग्निशाम पदाधिकारी चंद्रकिशोर पासवान भी झुलस गए। कर्मियों की मदद से उन्हें भी भर्ती कराया गया। कहा कि आग कैसे लगी है इसकी जांच की जाएगी।

उधर, लोगों ने बताया कि बेचन दास के घर में गैस सिलिंडर के रिसाव से आग लगी है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। इस दौरान घर के लोग जान बचाकर बाहर निकल पाते उससे पहले सभी इसके चपेट में आ गए।

जिला आपदा पदाधिकारी शलीम अख्तर ने बताया कि तीन की मौत हुई है। सभी जख्मियों को भर्ती कराया गया है। आग कैसे लगी है, इसकी जांच कराई जा रही हे।

वहीं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि तीनों शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना की सूचना पर सदर एसडीओ विकास कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार, सदर के बीडीओ रवि रंजन, प्रभारी सीओ सुरेश पासवान आदि अधिकारी घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।