विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में गाय तस्करी करते पिकअप चालक की पिटाई, दो तस्कर फरार

By Mrityunjay Bhardwaj Edited By: Dharmendra Singh
Published: Sun, 17 May 2026 08:54 PM (IST)

दरभंगा में पशु तस्करी के आरोप में एक पिकअप चालक की लोगों ने पिटाई कर दी और तीन गायें बरामद ...और पढ़ें

पिकअप वैन पर लदे मवेशी। जागरण।

पिकअप वैन पर लदे मवेशी। जागरण।

HighLights

  1. पिकअप चालक की पिटाई, तीन गायें बरामद

  2. दो बाइक सवार पशु तस्कर मौके से फरार

  3. गायों को विश्व हिंदू परिषद ने गोशाला भेजा

संवाद सहयोगी, दरभंगा । विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महिंद्रा कट के समीप शनिवार की शाम पशु तस्करी में पिकअप को पकड़ लोगों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी।

पिकअप के आगे चल रहे बाइक सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए। पिकअप में तीन गायें लदी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप एवं चालक को कब्जे में ले लिया।

चालक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नारीकुंवर गांव निवासी मो. मुस्तकीर के पुत्र मो. दिलशाद के रूप में हुई।

महिंद्रा कट के पास जैसे ही पिकअप पहुंची, शक होने पर आसपास के लोगों ने रोका। उसमें तीनों गायों को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

थाने में पुलिस ने चालक से देर रात तक तस्करी के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। सदर सीडीपीओ राजीव कुमार भी थाने पहुंचे।

वहीं, विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री राजीव कुमार मधुकर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विश्वविद्यालय थाना परिसर पहुंचे।

सदर एसडीपीओ ने जांच में चालक के पास मवेशी लादने से संबंधित कोई कागजात नहीं पाया। तीनों गायों को विश्व हिंदू परिषद को सौंप कर गोशाला पहुंचाया गया।

पूछताछ में चालक ने बताया कि सुपौल से गायों को लादकर दरभंगा के उर्दू मोहल्ला में पहुंचाना था। उसने क्रेता-विक्रेता के बारे में अनभिज्ञता जताई।

बताया कि दो लोग गायों को पिकअप पर लोड कराने के बाद बाइक पर आगे चल रहे थे। जैसे ही लोगों ने पीछा कर पिकअप को रोका, वैसे ही बाइक सवार दोनों फरार हो गए।

बताया कि सकरी से दरभंगा बढ़ने पर बीच में एक जगह पुलिस को पिकअप पास कराने के लिए बाइक सवार दोनों तस्करों ने पांच सौ रुपये दिए थे।

  • पिकअप के आगे बाइक से चल रहे दो तस्कर हो गए फरार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का मामला
  • चालक ने पुलिस पूछताछ में सुपौल से गायों को लाने की बात बताई, उसे उर्दू मोहल्ला पहुंचाना था
  • पुलिस ने पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप एवं चालक को कब्जे में ले लिया