विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद, दरभंगा एयरपोर्ट पर अब केवल 12 उड़ानें

By MRITUNJAY MANIEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sun, 11 Jan 2026 11:21 AM (IST)

दरभंगा एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण रविवार को स्पाइसजेट की दिल्ली और मुंबई से आने वाली दो उड़ानें रद्द ...और पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली-मुंबई से आने वाली फ्लाइट रद। फाइल फोटो

दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली-मुंबई से आने वाली फ्लाइट रद। फाइल फोटो

HighLights

  1. दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दो उड़ानें रद्द।

  2. घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुईं।

  3. अकासा की दिल्ली फ्लाइट तीन घंटे विलंब से।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट से रविवार को शेड्यूल में 16 विमानों का आवागमन प्रस्तावित था, लेकिन सुबह 10 बजे स्पाइसजेट ने दिल्ली से चलकर 2:10 बजे में दरभंगा पहुंचने वाली एसजी 495 और मुंबई से 12 बजे आने वाली एसजी 334 को रद करने की घोषणा की है।

अब एयरपोर्ट के शेड्यूल में 12 विमानों का आवागमन रह गया है। दिल्ली के लिए इंडिगो एवं अकासा की एक-एक जोड़ी, मुंबई के लिए इंडिगो एवं अकासा की एक-एक जोड़ी, हैदराबाद और कोलकाता के लिए इंडिगो की एक-एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल में है।

मौसम प्रतिकूल होने की वजह से दिल्ली से 10:50 में दरभंगा लैंड करने वाली अकासा की फ्लाइट के तीन घंटे विलंब से चलने की जानकारी दी गई है। एयरलाइंस कंपनियों के लिए यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर मौसम साफ होने की प्रतीक्षा करने को कहा गया है।

आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। तापमान अभी 11 डिग्री सेल्सियस है। वैसे प्रतिकूल मौसम को देखते हुए उड़ान शेड्यूल को लेकर संशय हो गया है।