दरभंगा एयरपोर्ट से शाही लीची की पहली हवाई उड़ान, राष्ट्रीय बाजार से जुड़ा बिहार
Bihar Agriculture Export: दरभंगा एयरपोर्ट से मुजफ्फरपुर की जीआई-टैग प्राप्त शाही लीची की पहली हवाई खेप अहमदाबाद भेजी गई। यह ...और पढ़ें

दरभंगा एयरपोर्ट से लीची भेजते उत्पादक संघ के प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल सिंह व कार्गो मैनेजर (पटना एवं दरभंगा) सोनू कुमार तिवारी, सौरव मिश्रा व अन्य। फोटो सौ. संघ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, दरभंगा। Darbhanga Airport Cargo: मुजफ्फरपुर की जीआई टैग प्राप्त शाही लीची की पहली हवाई खेप दरभंगा एयरपोर्ट से अहमदाबाद भेजी गई।
करीब 200 किलोग्राम लीची की यह खेप स्पाइसजेट एयरलाइंस के जरिए रवाना की गई। इस पहल को बिहार की प्रसिद्ध शाही लीची को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
किसानों को मिलेगा बड़ा बाजार
लीची उत्पादक संघ के कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि हवाई कार्गो सेवा शुरू होने से किसानों, व्यापारियों और किसान उत्पादक संगठनों को तेज और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। इससे ताजे फलों को कम समय में देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सकेगा।

स्टार्टअप कंपनी ने निभाई भूमिका
मुजफ्फरपुर की स्टार्टअप कंपनी विश्वकेनह एग्रो एंड डेयरी प्राइवेट लिमिटेड ने इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी किसानों और उत्पादक समूहों के साथ मिलकर खेती, कटाई के बाद प्रबंधन, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
कृषि कार्गो हब के रूप में पहचान
इस सफल खेप ने दरभंगा एयरपोर्ट को उत्तर बिहार के कृषि कार्गो केंद्र के रूप में नई पहचान दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि हवाई परिवहन से फलों की ताजगी और गुणवत्ता बरकरार रहेगी, जिससे किसानों को बेहतर बाजार मूल्य मिल सकेगा।
कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा
इस पहल को बागवानी उत्पादों के लिए मजबूत कोल्ड-चेन, प्रसंस्करण और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था विकसित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। लीची उत्पादकों ने स्पाइसजेट एयरलाइंस, एयरपोर्ट प्रबंधन और किसान संगठनों का आभार जताया है।
इस सीजन में बढ़ सकती खेप
उत्पादकों को उम्मीद है कि मौजूदा सीजन में दरभंगा एयरपोर्ट से शाही लीची की हवाई खेपों की संख्या लगातार बढ़ेगी और बिहार की लीची को देशभर के बाजारों तक सीधे पहुंचाने का रास्ता और मजबूत होगा।

