विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई जाने-आने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दरभंगा में दूसरे दिन भी रद रही अकासा फ्लाइट

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:16 PM (IST)

दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को भी हवाई यात्राओं का शेड्यूल मिला-जुला रहा, जिसमें मुंबई से आने वाली अकासा एयर की ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. अकासा एयर मुंबई फ्लाइट लगातार दूसरे दिन रद्द, यात्री परेशान।

  2. दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई यात्राओं का शेड्यूल मिला-जुला रहा।

  3. कुछ विमान समय से पहले पहुंचे, कुछ देरी से आए।

संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर हवाई यात्राओं का शेड्यूल सोमवार को भी मिला-जुला रहा। मुंबई से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट लगातार दूसरे दिन निर्धारित शेड्यूल में रद रही। इससे इस विमान से सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई।

हालांकि, विमानन कंपनी ने यात्रियों को उड़ान रद होने की सूचना पहले ही दे दी थी। दूसरी ओर, कुछ विमान निर्धारित समय से पहले पहुंचे तो दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को यात्रियों का इंतजार बढ़ाना पड़ा। ऐसे में यात्रियों के लिए उड़ानों का अपडेट जानना जरूरी रहा।

दूसरे दिन भी नहीं आई मुंबई की अकासा फ्लाइट

मुंबई से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1139 सोमवार को भी निर्धारित शेड्यूल में रद रही। लगातार दूसरे दिन उड़ान रद रहने से मुंबई हवाई मार्ग पर अकासा से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, कंपनी की ओर से पहले ही सूचना दिए जाने के कारण यात्रियों को इसकी जानकारी मिल गई थी।

एयरपोर्ट से 14 विमानों का आवागमन

दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को कुल 14 विमानों का आवागमन हुआ। दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1201 सुबह 10:50 बजे के निर्धारित समय से 20 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2664 दोपहर 12 बजे निर्धारित समय पर पहुंची।

बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानें समय से पहले

बेंगलुरु से आने वाली अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी 1513 दोपहर एक बजे के निर्धारित समय से 11 मिनट पहले पहुंची। वहीं, हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 537 दोपहर 2:25 बजे के निर्धारित समय से पांच मिनट पहले दरभंगा पहुंच गई।

दिल्ली की स्पाइसजेट रही विलंबित

मुंबई से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 113 दोपहर 12:40 बजे के निर्धारित समय से 53 मिनट देर से 1:33 बजे पहुंची। वहीं, दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 2495 दोपहर 2:40 बजे के निर्धारित समय से विलंबित होकर 4:25 बजे पहुंची। दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 360 निर्धारित समय दोपहर 3:20 बजे दरभंगा पहुंच गई।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में कानून तोड़ने वालों की मौज, ड्राइविंग लाइसेंस पर कार्रवाई अटकी

यह भी पढ़ें- दरभंगा में बाढ़ की मार झेलने वाले किसानों को झटका, कृषि इनपुट सहायता से भी वंचित