Move to Jagran APP

Darbhanga News: मेला देखने आई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, घर छोड़ने का दिया था झांसा

इसमें केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव निवासी कन्हैया शर्मा को आरोपित किया गया है। बताया गया है कि लड़की 14 सितंबर की रात बाढ़ पोखर इंद्र पूजा मेला गांव के कुछ महिलाओं के साथ देखने आई थी। इसी क्रम में वह अपने साथ आयी महिलाओं से बिछुड़ गए।

By Pankaj KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Sat, 17 Sep 2022 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 02:25 AM (IST)
Darbhanga News: मेला देखने आई नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, घर छोड़ने का दिया था झांसा
मेला देखने आई नाबालिग के साथ दुष्कर्म।

दरभंगा, जागरण संवाददाता। दरभंगा के स्थानीय थाना क्षेत्र के बाढ़ पोखर मेले में आई एक नाबालिग लड़की को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित लड़की के आवेदन पर केवटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

loksabha election banner

इसमें केवटी थाना क्षेत्र के छतवन गांव निवासी कन्हैया शर्मा को आरोपित किया गया है। बताया गया है कि लड़की 14 सितंबर की रात बाढ़ पोखर इंद्र पूजा मेला गांव के कुछ महिलाओं के साथ देखने आई थी। इसी क्रम में वह अपने साथ आयी महिलाओं से बिछुड़ गए।

घर छोड़ने के बहाने से किया दुष्कर्म

काफी खोजबीन के बावजूद नहीं मिलने पर वह रो रही थी। इसी बीच छतवन गांव का कन्हैया शर्मा आकर बोला कि मैं गांव में बबलू के यहां रहकर डाक्टरी की प्रैक्टिस करता हूं। चलो मैं घर पहुंचा देता हूं। उसने मुझे एक महिला के साथ बाइक पर बैठाकर गांव के लिए चला, लेकिन कुछ दूर जाकर उस महिला को बाइक से उतार दिया और कुछ दूर नहर पर जाने के बाद मेरे साथ घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश में जुट गई है। वहीं इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। लोग आक्रोशित हैं। परिजनों ने सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.