विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में हड़ताल पर गए 128 राजस्व कर्मचारी निलंबित, डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

By Vinay Kumar Edited By: Dharmendra Singh
Published: Fri, 17 Apr 2026 09:33 PM (GMT+05:30)

दरभंगा में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने 128 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। इन कर्मचारियों पर सामूहिक अवकाश लेकर विभागीय कार्यों में बाधा डालने का आरोप है। निलंबन 16 अप्रैल से प्रभावी है, और उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. दरभंगा में 128 राजस्व कर्मचारी निलंबित किए गए।

  2. सामूहिक अवकाश लेकर विभागीय कार्यों में बाधा डाली।

  3. डीएम ने विभागीय कार्रवाई और बर्खास्तगी का आदेश दिया।

जागरण संवाददाता,दरभंगा । जिले के विभिन्न अंचलों में तैनात 128 राजस्व कर्मचारियों को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबित राजस्व कर्मियों के ऊपर आरोप पत्र यानी प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

बताया जाता है कि विभागीय निर्देश पर राजस्व कर्मियों के हड़ताल को सामूहिक अवकाश के जरिए विभागीय कामों में बाधा डालने के कारण की गई है।निलंबित राजस्व कर्मिचारियों में अंचल कार्यालय सदर के 10, बहादुरपुर के नौ, बहेड़ी के 12, हायाघाट के आठ।

हनुमाननगर के पांच सिंहवाड़ा के 10, केवटी के 11, जाले के 11, मनीगाछी के सात, तारडीह के चार, बेनीपुर के नौ, अलीनगर के चार, बिरौल के सात गौड़ाबौराम के चार किरतपुर के दो, घनश्यामपुर के पांच, कुशेश्वरस्थान के पांच और कुशेश्वरस्थान पूर्वी के पांच शामिल है। सभी को 16 अप्रैल से निलंबित माना जाएगा।

डीएम कौशल कुमार ने बताया कि 128 राजस्व कर्मचारियों पर त्वरित रूप से विभागीय कार्यवाही कर सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व व भूमि सुधार विभाग के सचिव के द्वारा जारी विभागीय पत्रानुसार बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट), बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा की अपील पर 11 फरवरी से हड़ताल सामूहिक अवकाश पर जाकर विभागीय कार्यों में व्यवधान डालना बताया गया है। इसी को लेकर जिलाधिकारी ने कार्रवाई किया है।

इन आरोपों पर हुई कार्रवाई

  • 1. मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा में अवरोध।
  • 2. उप-मुख्यमंत्री-सह- विभागीय मंत्री के भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का अवरोध।
  • 3. मार्च में राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति में अवरोध।
  • 4. राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन में अवरोध।
  • 5. जनगणना-2027 जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध राष्ट्रीय कार्य को विफल करने का प्रयास।
  • 6. मुख्य सचिव के निदेशानुसार अंचल स्तर पर आयोजित साप्ताहिक यानी सोमवार और शुक्रवार की बैठकों में असहयोग।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।