कांग्रेस सेवा दल सदस्यों ने किया झंडोत्तोलन
कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को लालबाग मोहल्ला के वीर अब्दुल हमीद चौक पर तिरंगा झंडा फहराया।
दरभंगा । कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को लालबाग मोहल्ला के वीर अब्दुल हमीद चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। मौके पर हुई सभा में महिला संगठक अर्चना देवी व सेवा दल अध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने कहा कि अंग्रेजों की तर्ज पर आज भी कुछ विभाजन करने वाली ताकतें अलग-अलग झंडे के नीचे देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कहा कि जनता के साथ धोखाधड़ी और बंटवारे की राजनीति ना हो, इसके लिए कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में खड़े हैं। कहा कि संघ कभी भी तिरंगा का सम्मान नहीं किया। अंग्रेज देश को गुलाम बनाकर लूट रहे थे और आज हमारे ही कुछ लोग डिवाइड एंड रूल पॉलिसी पर देश में काम कर रहे हैं। अंग्रेज तो नहीं रहे पर कुछ रंग बदलने वाले लोग सत्ता में काबिज हो गए हैं। जिन्हें दूर करने की जरूरत है। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जियाउर रहमान बबन, डॉ. बदरुल हसन, नुरुल हुदा खान, मो. साकिब, अंकित सिन्हा, श्यामसुंदर मुखिया, मो. इलियास, मो. निजाम, मो. आजाद, मोहम्मद नूर, तबस्सुम परवीन, जहां आरा, रूह अफजा, शकीला खातून, फिरोजा खातून, संजीदा खातून, नवीन राज आदि उपस्थित थे।