छठ पर मुंबई से दरभंगा लौट रहा मजदूर नशाखुरानी गिरोह का शिकार, नकदी व सामान लूटा
मुंबई से छठ पर्व के लिए दरभंगा लौट रहे एक मजदूर को नशाखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया। दरभंगा-जयनगर राजमार्ग ...और पढ़ें

दरभंगा लौट रहा मजदूर नशाखुरानी गिरोह का शिकार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
मुंबई से छठ पर्व के लिए अपने घर लौट रहा था मजदूर।
नशाखुरानी गिरोह ने बेहोश कर नकदी और सामान लूटा।
केवटी पुलिस ने बेहोशी की हालत में मजदूर को अस्पताल पहुंचाया।
संवाद सहयोगी, केवटी(दरभंगा)। दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी पर हाजीपुर-खिरमा के बीच मोहनीपुल के समीप गुरुवार की सुबह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ एक युवक बेहोशी की हालत में मिला।
सड़क किनारे पड़े युवक को केवटी थाने की पुलिस ने बरामद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केवटी-रनवे में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
मुंबई में रहकर मजदूरी करता था पीड़ित
युवक की पहचान मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कपिलेश्वरस्थान गांव निवासी कमल राम के पुत्र अरुण राम (40) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। छठ पर्व को लेकर मुंबई से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे अपना शिकार बना लिया।
बदमाश उसका मोबाइल, बैग, उसमें रखे सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में बरामद किया।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में एक कर्ज चुकाने को दूसरा कर्ज, ग्रुप लोन के जाल में फंसे परिवार अब छोड़ रहे गांव