डिवाइडर पर चढ़ी बस
सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी स्थित फोरलेन पर शुक्रवार को डिवाइडर पर एक बस चढ़ गई। जिससे बाढ़ विस्थापित परिवारों में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 12:26 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 12:26 AM (IST)
दरभंगा । सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी स्थित फोरलेन पर शुक्रवार को डिवाइडर पर एक बस चढ़ गई। जिससे बाढ़ विस्थापित परिवारों में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। हालांकि, घटना में किसी तरह की हताहत की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि सुबह में अचानक दिल्ली जा रही बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद डिवाइडर के अंदर अस्थायी घर बनाकर रहे लोगों में चीख-पुकार मच गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें