Move to Jagran APP

प्रखंडों में भी हड़ताल से जनजीवन रहा प्रभावित

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी यूनियन दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के सभी डाकघर हड़ताल के दौरान बंद रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 12:49 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 12:49 AM (IST)
प्रखंडों में भी हड़ताल से जनजीवन रहा प्रभावित

दरभंगा । अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी यूनियन दरभंगा प्रमंडल दरभंगा के सभी डाकघर हड़ताल के दौरान बंद रहे। दो दिन के हड़ताल से आठ से दस करोड़ की हानि हुई। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि काम ठप रहा। मौके पर संघ के सचिव राजू झा उजना, मदन प्रसाद, नागेश्वर महतो, वीएनपी यादव, अशोक कुमार, अनिल कुमार, केशव कुमार, मोती लाल आदि मौजूद थे। भाकपा माले, माकपा

loksabha election banner

मजदूर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मब्बी व सोनकी में सड़क को घंटों जाम किया। मब्बी में जाम का नेतृत्व भाकपा माले किसान नेता सीवन यादव व माकपा के जिला कमेटी सदस्य सह पंचायत समिति सदस्य दिलीप भगत ने किया। उधर विभिन्न प्रखंडों में हड़ताल एवं बंद से जनजीवन बेतरह प्रभावित हुआ। सरकारी दफ्तरों में भी कामकाज ठप रहा।

लहेरियासराय-बहेड़ी मुख्य पथ को अनार विद्युत उपकेंद्र के समीप घंटों जाम रख कर कार्यकर्ताओं ने आवागमन बाधित कर दिया। जाम करने वालों में भाकपा माले के प्रखंड सचिव विश्वनाथ पासवान, अली मोहम्मद, उपेंद्र बैठा, महावीर पासवान, मोहन ठाकुर, ओमप्रकाश महतो, मो महमूद आलम, पवित्री देवी, शोभा देवी, अनिल पासवान, शम्भू साह, मो लुकमान,अशोक बैठा आदि शामिल थे। किसान सभा, सेविका, रसोईया, आशा संघ ने अकराहा- हायाघाट जाने वाली मुख्य पथ को प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट के समक्ष करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र में बंद का मिलाजुला असर देखा गया। सीपीआइ एवं सीपीएम के अंचल मंत्री ब्रजभूषण ¨सह व राम अनुज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सेविका ने सतीघाट चौक को जाम कर यातायात ठप कर दिया। मौके पर सीपीआइ के राम श्रृंगार ¨सह, राम उदगार साह, राणा जवाहर ¨सह, महेंद्र यादव, दिलीप कुमार साह, सीपीएम के बलराम ¨सह, तारणी राम, विभा देवी, कंचन देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थी। मनीगाछी में भाकपा माले, हम एवं राजद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यालयों को बंद कराया। इसके बाद जुलूस एनएच 57 स्थित राजे चौक पहुंचकर एनएच सड़क को जाम कर दिया। सभा को माले प्रखंड सचिव भरत ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अलकामा, विमल यादव, राजद महासचिव मोहम्मद सोहेल खां, प्रखंड प्रमुख पवन यादव, रामकुमार यादव आदि ने संबोधित किया। बहादुरपुर में माकपा व भाकपा माले के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बहेड़ी-लहेरियासराय मुख्य सड़क को मिर्जापुर देकुली मोड़ से पहले दो जगहों पर घंटों जाम कर दिया। मौके पर देवचंद्र पासवान, मो. रसूल,पवन पासवान, मनोहर शर्मा, अर्जुन सहनी, शंकर सहनी, राजगीर पासवान, दीप्ति देवी, फौजिया देवी सहित कई लोग मौजूद थे। इधर, किसान सभा के बैनर तले दर्जनों लोगों का जत्था प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर काम कर रहे कर्मियों व पदाधिकारियों को उनके कक्ष से बाहर कर दिया। वहीं मुख्य द्वार पर बैनर लगाकर घंटों नारेबाजी की। प्रखंड मुख्यालय का कामकाज ठप रहा। केवटी में बिहार बंद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दरभंगा - जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को सीएचसी रनवे - केवटी के समीप जाम कर यातायात को ठप कर दिया और सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व भाकपा के अंचल सचिव रामचंद्र साह व भाकपा माले के प्रखंड सचिव धर्मेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.