Move to Jagran APP

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सहरसा जिला महिला मोर्चा के प्रमंडलीय सम्मेलन में जाने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी देवेश कुमार ने बुधवार को रात्री प्रवास दरभंगा परिसदन में किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 12:14 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 12:14 AM (IST)
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

दरभंगा । सहरसा जिला महिला मोर्चा के प्रमंडलीय सम्मेलन में जाने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी देवेश कुमार ने बुधवार को रात्री प्रवास दरभंगा परिसदन में किया। बृहस्पतिवार की सुबह कार्यकर्तओं से मुलाकात के के दौरान कार्यकर्तओं ने वरीय नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस क्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने मिथिला के परंपरागत पाग, चादर, मखाना की माला से नेताओं को सम्मानित किया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने परिसदन में पार्टी के वरीय नेताओं का जोरदार स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक यादव, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, डॉ. मुरारी मोहन झा, प्रदीप ठाकुर, सुजीत मल्लिक,आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, अभयानंद झा, राजेश रंजन, सचिन जैन, संतोष पासवान, अमित झा, मनोज कुमार झा पप्पू,राकेश ¨सह, धर्मशीला गुप्ता, तनवीर हसन, निर्भय भारद्वाज, हेमंत झा, राजू ¨सह, मनोज कुमार झा मुन्ना, सोनू ठाकुर, पंकज झा, जगदीश साह, आशुतोष झा, प्रेमकुमार ¨रकू, राहुल पासवान, धनश्याम झा, संजीव गुप्ता, माधव चौधरी, माधव झा, नंदकिशोर झा बेचन, शंकर झा सहित कई कार्यकता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.