बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, भर्ती
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के हरौली पावर ग्रिड के पास बुधवार को बदमाशों ने बाइक सवार
दरभंगा। कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के हरौली पावर ग्रिड के पास बुधवार को बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पकाही झझरा पंचायत के डुबहा (झझरा) निवासी बलराम यादव के पुत्र विकास कुमार उर्फ सुभाष यादव को उठाकर पीएचसी सतीघाट में भर्ती कराया। जहां डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जख्मी सुभाष यादव सतीघाट से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान हरौली पावर ग्रिड के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने साइलेंसर युक्त पिस्टल का इश्तेमाल किया है। यही कारण था कि गोली चलने की आवाज आस-पास के लोग नहीं सुन सके। सुभाष के बाएं बांह में गोली लगी है। सूचना पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। साथ ही आस-पास के लोगों से पूछताछ की। बताया कि लोगों के बताए गए हुलिया पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने प्रथम दृष्टया घटना के पीछे आपसी रंजिश बताया हैं। इधर, दिन दहाड़े हुई घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।
भाई-बहन में मारपीट, तेजाब फेंकने का आरोप : विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के आजमनगर मोहल्ला में मंगलवार की शाम भाई-बहन के बीच हुई मारपीट मामले में तेजाब से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता कमला कुमारी ने अपने भाई तुलसी साह पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाई है। कहा है कि घटना के बाद उसने सौ नंबर पर फोन की। घटना की जानकारी देने के बाद रात्रि में पुलिस से आई। इसके बाद उसे ही पुलिस वाले डांटने लगे। थाना जाने के बाद उनका केस भी नहीं लिया गया। जबकि, उनके भाई को डीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया। पीड़िता के आरोप के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। थानेदार सत्यप्रकाश झा घटना स्थल का जायजा लेकर कई लोगों से पूछताछ की। बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि तुलसी साह की बहन कमला कुमारी भी मायके में रहती है। घर में कम जगह होने के कारण बच्चों के बीच बराबर झंझट हो जाता है। इसे लेकर दोनों भाई-बहन के बीच मारपीट की घटना हुई। इसमें दोनों चोटिल हो गए। इसे लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायती हुई। इसमें दोनों पक्षों को मिला दिया गया। लेकिन, अचानक कमली कुमारी ने तेजाब से हमला करने का आरोप लगाकर मामले को तूल दे दी है।