विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में ई-रिक्शा के सफर में तीन लाख के जेवर गायब, लोहिया चौक पर पर्स खोला तो उड़े होश

Published: Fri, 16 Oct 2026 07:18 PM (IST)

दरभंगा में एक महिला के ई-रिक्शा से सफर के दौरान पर्स से करीब तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. ई-रिक्शा में महिला के पर्स से चोरी हुई।

  2. तीन लाख के जेवरात और नकदी गायब।

  3. लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। दिल्ली मोड़ से लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक तक ई-रिक्शा से सफर के दौरान एक महिला के पर्स से करीब तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात और नकदी चोरी हो गई।

महिला को इसकी भनक तक नहीं लगी। लोहिया चौक पर दवा और फल खरीदने के बाद जब उन्होंने दुकानदार को भुगतान करने के लिए पर्स खोला, तब चोरी का पता चला।

घटना के बाद महिला रोने-बिलखने लगीं। उन्होंने ई-रिक्शा चालक की भी तलाश की, लेकिन तब तक वह जा चुका था। घटना 10 अक्टूबर 2026 की है। मामले में 14 अक्टूबर को लहेरियासराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

एपीएम थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव निवासी अफक आलम की पत्नी तरनुम परवीन ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह निजी काम से चंदनपट्टी से दिल्ली मोड़ गई थीं।

काम पूरा होने के बाद घर लौटते समय दवा और फल खरीदने के लिए लोहिया चौक पर उतरीं। इसी दौरान पर्स में रखे जेवरात और नकदी गायब होने का पता चला।

महिला ने आशंका जताई है कि ई-रिक्शा में उनके साथ बैठे किसी व्यक्ति ने पर्स से जेवरात और रुपये निकाल लिए। हालांकि, चोरी किसने की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

अनुसंधान की जिम्मेदारी प्रशिक्षु अवर पुलिस निरीक्षक नैनसी राज को सौंपी गई है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि घटना के संबंध में विभिन्न स्थानों के सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में घर लौट रहे डॉक्टर की गर्दन पर चाकू से कई वार, सड़क पर लहूलुहान मिले