विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी की उम्मीद, रैयाम चीनी मिल को संवारने की कवायद तेज

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:05 PM (IST)

डीएम कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल परिसर का निरीक्षण कर मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को परिसर ...और पढ़ें

दरभंगा में रैयाम चीनी मिल परिसर का निरीक्षण करते डीएम कौशल कुमार एवं मौजूद अन्य अधिकारी। जागरण

दरभंगा में रैयाम चीनी मिल परिसर का निरीक्षण करते डीएम कौशल कुमार एवं मौजूद अन्य अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. डीएम ने रैयाम चीनी मिल परिसर का निरीक्षण किया।

  2. जीएम आवास के जीर्णोद्धार का निर्देश दिया गया।

  3. परिसर विस्तार हेतु 35 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव।

संवाद सहयोगी, केवटी (दरभंगा)। डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को रैयाम चीनी मिल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की मौजूदा स्थिति, उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं और इसके व्यवस्थित विकास के लिए की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को परिसर के समुचित विकास और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय कार्य प्राथमिकता से और शीघ्र पूरा करने को कहा।

भवन निर्माण विभाग और इंडियन पोटाश लिमिटेड को परिसर स्थित जीएम आवास के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने भवन की स्थिति का आकलन कर जीर्णोद्धार कार्य जल्द शुरू करने की दिशा में पहल करने को कहा। पथ निर्माण विभाग को चीनी मिल परिसर के समतलीकरण का काम अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि परिसर को व्यवस्थित और उपयोग के अनुकूल बनाया जा सके।

परिसर के विस्तार की संभावनाओं को देखते हुए डीएम ने अतिरिक्त भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने सीओ रणधीर रमण को विस्तार के लिए 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र गन्ना उद्योग विभाग को भेजने का निर्देश दिया।

डीएम ने अधिकारियों से आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा, ताकि परिसर के विकास की दिशा में प्रगति हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व रोहित कुमार, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सदर के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव, गन्ना उद्योग विभाग के सहायक निदेशक अजीत कुमार, जिला ईख पदाधिकारी पुष्कर राज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में खाद के लिए भटक रहे किसान, महंगाई की मार और फार्मर आइडी का अड़ंगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।