विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में जन सुराज समर्थित सुरेश प्रसाद राय ने दर्ज की शानदार जीत

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:47 PM (IST)

Darbhanga Teacher Constituency: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें जन सुराज समर्थित प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने शानदार जीत हासिल की है।

जन सुराज समर्थित प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय को कुल 4,088 मत प्राप्त हुए।

जन सुराज समर्थित प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय को कुल 4,088 मत प्राप्त हुए।

HighLights

  1. सुरेश प्रसाद राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र जीता।

  2. जन सुराज समर्थित प्रत्याशी ने शानदार जीत हासिल की।

  3. कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा दूसरे स्थान पर रहे।

जागरण संवाददाता, दरभंगा। Darbhanga Teacher Constituency: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का अंतिम परिणाम बुधवार की सुबह सामने आ चुका है।

मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जन सुराज समर्थित प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर इस सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है।

कांग्रेस दूसरे स्थान पर

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में हुए मतदान के दौरान कुल 7,495 वैध मत दर्ज किए गए थे। इनमें से जन सुराज समर्थित प्रत्याशी सुरेश प्रसाद राय को कुल 4,088 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस समर्थित डॉ. मदन मोहन झा 2,977 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

माकपा रही तीसरे स्थान पर

माकपा समर्थित रामदेव राय 1,697 वोट हासिल कर इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे। एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी घनश्याम राय को केवल 862 मतों से संतोष करना पड़ा। राजद के उम्मीदवार कुमर राउत महज 128 मत ही प्राप्त कर सके।

निर्दलीय प्रत्याशियों का प्रदर्शन

निर्दलीय उम्मीदवारों में भुवनेश्वर राम को 108 और अरुण कुमार झा को 62 मत मिले। इसके अलावा शंभू नाथ ठाकुर को 51 तथा सुल्तान अहमद को 26 वोट प्राप्त हुए।

शिव नारायण प्रसाद को 22, शमशाद अली को 21, संतोष कुमार ईश्वर को 19 और निक्की झा को मात्र दो मत मिले।

यह भी पढ़ें- तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी की 5000 से अधिक मतों की बड़ी बढ़त