Move to Jagran APP

बैजू व रजा तीसरी बार राजद प्रखंड व नगर अध्यक्ष बने

आशापुर में शनिवार को राजद प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 03:01 AM (IST)
बैजू व रजा तीसरी बार राजद प्रखंड व नगर अध्यक्ष बने

दरभंगा। आशापुर में शनिवार को राजद प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव हुआ। प्रखंड अध्यक्ष के रूप में बैजू यादव व नगर अध्यक्ष के रूप में रजा अहमद खां सर्वसम्मति से तीसरी बार चुने गए। इससे पूर्व प्रखंड एवं नगर के राजद कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें नगर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाने के लिए जिले से आए पर्यवेक्षक गंगाराम गोप एवं निर्वाची पदाधिकारी के रूप में आए रामबालक यादव तथा प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव करवाने आए पर्यवेक्षक के रूप में अहमद रूशदी एवं चुनाव पदाधिकारी राम नरेश यादव की मौजूदगी में विधिवत रूप से चुनाव का कार्य प्रारंभ हुआ। चुनाव का कार्य प्रारंभ होते ही बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से चुनाव पदाधिकारियों से नगर अध्यक्ष के रूप में रजा अहमद खां को तथा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में बैजु यादव को एक बार पुन: बेनीपुर की कमान सौपने की मांग करने लगे। चुनाव पदाधिकारी ने पर्यवेक्षकों से गुप्तगू करने के बाद प्रखंड अध्यक्ष के रूप में बैजू यादव तथा नगर अध्यक्ष के रूप में रजा अहमद खां के नाम की घोषणा की गई। दोनों के नामों की घोषणा चुनाव पदाधिकारी द्वारा किए जाने के साथ ही कार्यकर्ता लालू-राबड़ी ¨जदाबाद के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष को फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। बताते चलें कि प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष लगातार तीसरी बार सर्वसम्मति से चुने गए। बाद में प्रखंड अध्यक्ष बैजू यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे हमेशा से पार्टी के हित में कार्य करते रहे हैं और करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वही दूसरी ओर नगर अध्यक्ष रजा अहमद खां ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार के लोगों को एक साजिश के तहत विरोधियो द्वारा विभिन्न मामलों में फंसाने का कार्य किया जा रहा है जिसे बिहार की जनता अच्छी तरह से समझ रही है। इसका जवाब आनेवाले लोकसभा चुनाव में जनता देगी। बैठक में राजत नेता विजय प्रकाश, सब्बीर अहमद, गणेश ठाकुर, गंगा सहनी, अर¨वद यादव, गणेश प्रसाद यादव, प्रमोदकांत झा, योगेन्द्र यादव, रासिद खां, अर्जुन पासवान, कृष्ण मोहन महतो, अब्दुल कुदुश, तेजनारायण यादव, कुंदन ¨सह, बैाआ डाक्टर, भोला यादव, बब्लू यादव, सुजीत कमती सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.