हत्या मामले में दारोगा गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के सहायक अवर निरीक्षक कृपानाथ झा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके उपर पुत्रवधु की हत्या करने का आरोप था।
दरभंगा । सदर थाना क्षेत्र के सहायक अवर निरीक्षक कृपानाथ झा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके उपर पुत्रवधु की हत्या करने का आरोप था। इसे लेकर गुरुवार को जिले के अंदर चर्चा का विषय बना रहा। थानाध्यक्ष रविचंद्र प्रसाद ने बताया कि घटना की तिथि से ही वे छुट्टी पर चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी की सूचना हमे भी मिली है। मालूम हो कि एएसआई श्री झा मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के देवहार गांव के निवासी हैं। उनके उपर प़ुत्रवधु हत्या मामले का साक्ष्य मिटाने का आरोप है। मालूम हो कि उनका पुत्र बैंक पीओ है। दहजे में कार मांगा गया था। लेकिन, ससुराल वालों ने कार देने से मना कर दिया। जबकि, नवविवाहिता आरती देवी अपने परिजन को अपने सुरक्षित रखने के लिए कार देने को कहा था। बावजूद, उसके माता-पिता ने कार देन से मना कर दिया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।