आभा का ताज बरकरार, पहले से तीन मत अधिक मिले
कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच प्रखंड के मोरो पंचायत की मुखिया पद के मतों की पुर्नमतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी ओम प्रकाश ने 16 मतों के अंतर से पूर्व विजेता आभा देवी को निर्वाचित घोषित किया।
दरभंगा। कड़ी प्रशासनिक चौकसी के बीच प्रखंड के मोरो पंचायत की मुखिया पद के मतों की पुर्नमतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी ओम प्रकाश ने 16 मतों के अंतर से पूर्व विजेता आभा देवी को निर्वाचित घोषित किया। परिणाम की घोषणा के बाद मुखिया समर्थकों में खुशी की लहर छा गई। सभी की जुबान पर एक हीं बात थी कि सत्य और न्याय की विजय हुई है। इससे पूर्व वर्ष 2016 में हुई मतगणना में आभा को 13 मतों से विजयी घोषित किया गया था। शनिवार को चुनाव ट्रिब्यूनल सह प्रथम मुंसीफ दरभंगा विवेक चंद्र वर्मा के न्यायालय के आदेश पर हुई पुनमतगणना के बाद पूर्व विजेता आभा को तीन मत अधिक मिले। आभा का ताज बरकरार रहा। विजयी प्रत्याशी को जहां 895 मत मिले, वहीं दूसरे स्थान पर रही इशरत जहां हैदरी को 879 मत मिले। बताते चलें कि 2016 के पंचायत चुनाव में बैद्धता द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, इशरत जहां हैदरी ने दरभंगा के प्रथम मुंसीफ की अदालत में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की गई थी। इसी को लेकर अदालत ने गत 10 अप्रैल को मतगणना को रद्द कर 30 दिनों के अंदर मुखिया पद के मतपत्रों की दोबारा गणना का आदेश जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम दरभंगा को दिया था। मतगणना निर्धारित समय सुबह 8 बजे शुरू हुई। परिणाम की घोषणा निर्वाची पदाधिकारी ने 5.30 बजे की। मतगणना केंद्र पर इस दौरान काफी सुरक्षा व्यवस्था की। बतौर पर्यवेक्षक जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुमन कुमार, अपर समाहर्ता मोबिन अंसारी डटे रहे। वहीं मतगणना केंद्र की सुरक्षा की कमान नवनियुक्त डीएसपी अनोज कुमान ने संभाल रखी थी।